Raigarh News : भूपदेवपुर पुलिस की तत्परता — ग्राम जबलपुर में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : भूपदेवपुर पुलिस की तत्परता — ग्राम जबलपुर में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — संपत्ति संबंधी अपराधों पर पुलिस की कड़ी निगरानी, आरोपियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

Raigarh News :  *रायगढ़, 2 मार्च रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम जबलपुर में मकान में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम बरामद कर लिया है।

Read More :  EPFO: EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए फिक्स की ब्याज दरें, जानिए अब कितना मिलेगा ब्याज?

प्रार्थी उदयराम पटैल पिता स्व. आशाराम पटैल उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम जबलपुर थाना भूपदेवपुर द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2026 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह मशरूम उत्पादन का कार्य करता है और दिनांक 26 फरवरी 2026 को अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित बिलासपुर कार्य से गया हुआ था। दिनांक 28 फरवरी 2026 की रात्रि करीब 1 बजे घर वापस आने पर देखा कि घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ था तथा कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी में रखे सोने का हार, सोने का झूमका सेट, चांदी का पायल, चांदी की अंगूठियां, चांदी की मूर्ति तथा नगदी रकम 1,50,000 रुपये अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाना पाया गया, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध *अपराध क्रमांक 30/2026 धारा 305(a), 331(4) BNS* कायम कर विवेचना में लिया गया ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना भूपदेवपुर पुलिस द्वारा तत्काल मामले की जांच शुरू की गई। माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान मुखबिर सूचना और साक्ष्यों के आधार पर संदेही जितेन्द्र कुमार डनसेना पिता डोलनारायण डनसेना उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जबलपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग में काफी पैसे हार गया था, जिसके कारण पैसों की आवश्यकता होने पर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर उसके कब्जे से चोरी गए सोने का हार एवं झूमका कुल वजन करीब 25 ग्राम कीमती 3,50,000 रुपये, चांदी का पायल, अंगूठी एवं सिक्का कुल वजन 93 ग्राम कीमती 31,000 रुपये तथा नगदी रकम 1,030 रुपये बरामद कर जप्त किया गया। कुल जप्त संपत्ति की कीमत 3,81,000 रुपये है।

मामले में आरोपी जितेन्द्र कुमार डनसेना को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक संजय नाग, एएसआई राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक प्रदीप गहलोत, जगदीश नायक एवं आरक्षक प्रदीप तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read More : Raigarh News : ऑपरेशन_आघात : होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 48 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* –

*“रायगढ़ जिले में चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संपत्ति संबंधी अपराधों पर पुलिस की सतत निगरानी है और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”*

Related Articles

Back to top button