Health News: गर्मियों में गन्ने का रस सिर्फ एक ताज़ा ड्रिंक बल्कि सेहत का एक बेहतरीन "पावरहाउस" है, देखे जूस पीने के 5 बड़े फायदे – RGH NEWS
स्वास्थ्य

Health News: गर्मियों में गन्ने का रस सिर्फ एक ताज़ा ड्रिंक बल्कि सेहत का एक बेहतरीन “पावरहाउस” है, देखे जूस पीने के 5 बड़े फायदे

Health News:    ठंडी के जाते ही गर्मी ने हल्की दस्तक दे दी है। अब लोगों को धूप में भयंकर वाली गर्मी का अहसास होने लगी है। गर्मी शुरू होते ही लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में सबसे ज्यादा लू लगने का संकट बना रहता है। ऐसे में लोगों को विशेष रूप से अपने खान-पान में ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। गर्मी के दिनों में गला जल्दी सुख जाता है जिससे इस मौसम में लोगों को बहुत तेज प्यास लगती है जिसे बुझाने के लिए लोग पानी के अलावा जूस का सेवन करते हैं। गर्मियों में गन्ने के रस का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है। इसके सेवन से सेहत को कई तरह के फायदे भी मिलते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्मियों में गन्ने का रस पीने से क्या क्या लाभ मिलेंगे।

Read More :  Crude Oil Price: अमेरिका इजराइल-ईरान युद्ध के बीच 8% तक महंगा हुआ क्रूड ऑयल, क्या बढ़ेंगे पेट्रोल पेट्रोल-डीजल के दाम?

*गन्ना जूस पीने के 5 बड़े फायदे *

1. इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर
गन्ने के रस में नेचुरल शुगर भरपूर मात्रा में होती है। जब आप चिलचिलाती धूप से थककर आते हैं, तो यह आपके शरीर में ग्लूकोज के स्तर को तुरंत बढ़ाकर आपको तुरंत एनर्जी देता है और थकान दूर करता है।
2. डिहाइड्रेशन से बचाव
गर्मियों में पसीने के जरिए शरीर से जरूरी मिनरल्स बाहर निकल जाते हैं। गन्ने के रस में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं और आपको हाइड्रेटेड रखते हैं।
3. पाचन में मददगार
गन्ने का रस एक बेहतरीन पाचन टॉनिक के रूप में काम करता है। इसमें उपस्थित पोटेशियम पेट के pH स्तर को संतुलित रखता है और पाचन रसों के स्राव में सहायता करता है, जिससे कब्ज जैसी परेशानियों से राहत मिलती है।
4. लिवर के लिए
आयुर्वेद के अनुसार, गन्ने का रस लिवर को मजबूत बनाने के लिए सबसे अच्छे उपचारों में से एक है। यह पीलिया के दौरान शरीर में कम हुए प्रोटीन और पोषक तत्वों को पूरा करता है और लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाता है।
5. त्वचा में चमक 
गन्ने के रस में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड होते हैं, जो मुंहासों को कम करने और त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। इसे पीने से न केवल शरीर अंदर से साफ होता है, बल्कि चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी लाता है।

Related Articles

Back to top button