HPV Vaccination India: PM मोदी ने लॉन्च किया HPV वैक्सीनेशन कैंपेन, अब 14 साल की लड़कियों को आज से मुफ्त में लगेगा टीका

HPV Vaccination India: प्रधानमंत्री मोदी ने आज अजमेर से देशभर की 14 साल की लड़कियों के लिए HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की, जो सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा का बड़ा कदम साबित होगा।
HPV वैक्सीन की मदद से बिमारियों को रोका जाएगा
प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने आज अजमेर से 14 साल की लड़कियों के लिए देशव्यापी HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। यह अभियान सिर्फ टीकाकरण नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की एक मजबूत पहल है। भारत में हर साल हजारों महिलाएं इस बीमारी से प्रभावित होती हैं और HPV वैक्सीन की मदद से अब इसे रोका जा सकता है। 14 साल की उम्र में यह टीका लगाने का लाभ सबसे ज्यादा माना गया है, क्योंकि इस उम्र में शरीर की इम्यूनिटी मजबूत प्रतिक्रिया देती है।
Cervical Cancer Prevention: सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध होगा यह टीकाकरण
सरकार ने सुनिश्चित किया है कि यह टीकाकरण आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और सरकारी मेडिकल कॉलेज जैसे सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध होगा। स्कूलों की बच्चियों के डेटा पहले से तैयार होंगे, वहीं जो बच्चियां स्कूल में नहीं हैं, वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। टीकाकरण से पहले अभिभावक की लिखित सहमति जरूरी है और इंजेक्शन के बाद 15-30 मिनट तक बच्चियों को सेंटर पर रखा जाएगा ताकि किसी भी दुर्लभ दुष्प्रभाव की तुरंत देखरेख की जा सके।
read more Smart phone price hike: महंगे होने वाले हैं स्माटफोन; 14 % तक बढ़ सकती है कीमत, जान लीजिए वजह
Free HPV Vaccine: यह टीका पूरी तरह मुफ्त दिया जाएगा
इस राष्ट्रीय अभियान के तहत यह टीका पूरी तरह मुफ्त दिया जाएगा। सरकारी योजना लागू होने के साथ ही भारत उन 160 से ज्यादा देशों में शामिल हो गया है, जिन्होंने HPV वैक्सीन को अपने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम में अपनाया है। विशेषज्ञों के अनुसार यह टीका 93% से 100% तक प्रभावी है। माता-पिता को सलाह दी गई है कि अफवाहों से बचें, टीकाकरण कार्ड सुरक्षित रखें और किसी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में डॉक्टर से पहले से सलाह लें। यह पहल बेटियों के उज्जवल और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



