CG dhan bonus 2026: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा तोहफा, 27 लाख किसानों के खाते में आज आएगी धान बोनस की राशि

CG dhan bonus 2026 धान की बोनस राशि का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए आज अहम दिन है। आज साय सरकार प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देने जा रही है। राज्य सरकार आज प्रदेश के लगभग 25 लाख 24 हजार किसानों के खाते में 10 हजार करोड़ से ज्यादा की ट्रांसफर करेंगे। इससे होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात मिल जाएगी।
CG dhan bonus 2026 kab Milega सीएम साय ने इसका ऐलान खुद किए हैं। दरअसल, सीएम साय 27 फरवरी को रायपुर में आयोजित सिटी गैस अवसंरचना उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि इसका ऐलान किया है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारा ये प्रदेश धान का कटोरा है। यहां 80 प्रतिशत लोग कृषि पर आधारित है और हम लोग देश से सबसे अच्छा कीमत किसानों को देते हैं। प्रति एकड़ 31 क्विंटल धान खरीदते हैं। सीएम साय ने कहा कि इस साल 25 लाख से अधिक किसानों ने अपना धान बेचा है। उन्होंने कहा कि सामने होली है उसको देखते हुए कल यानी 28 फरवरी को 25 लाख 24 हजार किसानों के खाते में 10 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि भेजने वाले हैं।
बिल्हा में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित
CG dhan bonus 2026मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के बिल्हा में आज एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और किसानों के साथ संवाद करेंगे। उनका उद्बोधन सभी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम स्थलों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रसारित होगा। इसी कार्यक्रम के जरिए 28 फ़रवरी को 25 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा और कुल 10,292 करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। बता दें कि इससे पहले घोषणा की गई थी कि होली से पहले किसानों को धान राशि दी जाएगी। अब यह स्पष्ट जानकारी सामने आ गई है कि 28 फरवरी को किसानों को यह राशि दी जाएगी



