Mobile no update: आधार कार्ड, पैन और Ration Card में मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट, ये है सबसे आसान तरीका – RGH NEWS
बिजनेस

Mobile no update: आधार कार्ड, पैन और Ration Card में मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट, ये है सबसे आसान तरीका

Mobile no update आधार, पैन और राशन कार्ड तीनों ही महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। इन तीनों की जरूरत आपको अलग-अलग स्कीम और कई जरूरी काम के लिए पड़ सकती है। आज हम जानेंगे कि आप आधार, पैन और राशन कार्ड में मोबाइल नबंर कैसे बदल सकते हैं।

 

read more ICC T20 WC 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 Semifinal का शेड्यूल आया सामने, जानिए कब और कहां खेला जाएगा मैच

 

Aadhaar में कैसे बदले मोबाइल नंबर?

स्टेप 1- इसके लिए भी सबसे पहले Update Aadhaar Online वाले ऑप्शन पर जाएं।

स्टेप 2- अब फेस स्कैन या ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करें।

स्टेप 3- वेरिफिकेशन के बाद आपको नया नंबर दर्ज करना होगा। अगर अन्य कोई डिटेल मांगी गई है, तो इसे भी दर्ज करें।

स्टेप 4- अब मांगी गई फीस सबमिट कर, एप्लीकेशन सबमिट कर दें।

स्टेप 5- अब यहां आप स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं

 

Pan Card में कैसे बदले मोबाइल नंबर?

सबसे पहले एनएसडीएल (NSDL) या UTIITSL (यूटीआईआईटीएसएल) की वेबसाइट पर जाए।

अब यहां Changes/Correction in PAN वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद आपको यहां कुछ बेसिक डिटेल्स जैसे पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल दर्ज करनी होगी।

अब आपके लिए 15 अंकों का टोकन नंबर जनरेट होगा।

फिर जो डिटेल्स आपको बदलनी है, उसे सिलेक्ट कर और सहीं करें।

इसके बाद डॉक्यूमेंट जैसे एड्रेस प्रूफ,जन्मतिथि का सबूत, फोटो इत्यादि अपलोड कर दें।

अंत में आपको फीस भरकर इसे सबमिट करना होगा।

लास्ट में Acknowledgement स्लिप डाउनलोड करना न भूलें। इस स्लिप से आप बाद मे स्टेटस चेक कर सकते हैं।

 

Ration Card में कैसे बदले मोबाइल नंबर?

Mobile no updateस्टेप 1- सबसे पहले आपको National Food Security Portal पर जाना होगा।

स्टेप 2- यहां आपको Citizens Corner का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें।

स्टेप 3- इसके बाद आपको Register/ Change Mobile Number पर जाना होगा।

स्टेप 4- फिर आपको आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद राशन कार्ड नंबर भी डाले।

स्टेप 5- अंत में जो नंबर रजिस्टर करना है या चेंज करना है। अब सेव पर क्लिक कर दें।

 

अगर आपके एरिया में इंटरनेट सर्विस खराब है, तो आप फूड डिपार्टमेंट में जाकर भी फॉर्म सबमिट करना होगा।

 

फॉर्म के साथ आपको जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड और राशन कार्ड सबमिट करना होगा।

Related Articles

Back to top button