Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में 27 फरवरी से होने वाली 9वीं और 11वीं की परीक्षा टली, जानें अब कब होगा एग्जाम

Chhattisgarh latest news रायपुर में कक्षा 9वीं और 11वीं की निर्धारित परीक्षाएं फिलहाल टाल दी गई हैं। अब जल्द ही नया टाइम टेबल जारी किया जाएगा।
पुराने कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होनी थीं। हालांकि छात्रों और अभिभावकों की समस्याओं को देखते हुए प्रशासन ने निर्णय लेते हुए परीक्षा स्थगित कर दी है।
बताया जा रहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने 23 फरवरी को परीक्षा आयोजन से संबंधित आदेश जारी किया था। इसके बाद बंसल न्यूज ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने स्थिति की समीक्षा की।छात्रों को मिली राहत
परीक्षा स्थगित होने से छात्रों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। अभिभावकों ने भी निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों पर दबाव कम होगा।
यह भी पढ़ें: Raigarh News: रायगढ़ में एक साथ 11 थाना-चौकी प्रभारियों का तबादला.. यहां देखें लिस्ट
जल्द जारी होगा नया शेड्यूल
25 मार्च से 6 अप्रैल तक होगा एग्जाम । छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक सूचना का इंतजार करें और पढ़ाई जारी रखें। यह फैसला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
27 फरवरी से शुरू होंगे. अचानक परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने से छात्र असमंजस में हैं और तैयारी को लेकर चिंता जताई जा रही है. शिक्षक पिछले दो-तीन महीनों से SIR संबंधी कार्यों में व्यस्त रहे, जिसके कारण कई स्कूलों में अब तक कोर्स पूरा नहीं हो पाया है. ऐसे हालात में पर्याप्त तैयारी का समय न मिल पाने से छात्रों के असफल होने का खतरा भी बढ़ गया है.
छात्रों की बढ़ी चिंता
रायपुर जिले में 200 से ज्यादा हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल हैं, जिनमें 9वीं और 11वीं क्लास में करीब 20,000 बच्चे पढ़ते हैं. अभिभावकों का कहना है कि रेगुलर क्लास नहीं लगी हैं, जिस वजह से कई विषयों के महत्वपूर्ण अध्याय अब भी पूरे नहीं हो पाए हैं. ऐसे में विद्यार्थियों को बिन पूर्ण तैयारी के परीक्षा में बैठना पड़ेगा, जिससे परिणाम प्रभावित होगा.
तैयारी के लिए नहीं मिला पार्याप्त समय
Chhattisgarh latest newsऐसे में कम समय में पूरी तैयारी की उम्मीद करना असंभव सा है. 9वीं क्लास को लेकर खास चिंता है, क्योंकि हर साल इस क्लास में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स फेल हो जाते हैं. पेरेंट्स को डर सता रहा है कि अधूरी तैयारी के साथ एग्जाम देने से उनके बच्चों का रिजल्ट खराब होगा, जिसका सीधा असर उनकी आगे की पढ़ाई पर पड़ेगा.



