Raigarh News : “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 4 ट्रकों में भरा 80 टन अवैध कबाड़ जब्त, 82 लाख की संपत्ति पर वैधानिक कार्रवाई
पूंजीपथरा पुलिस ने सामारूमा मेन रोड पर घेराबंदी कर पकड़े कबाड़ से लदे ट्रक, परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके चालक

Raigarh News : *रायगढ़, 24 फरवरी* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध कबाड़ के कारोबार पर अंकुश लगाने *“ऑपरेशन प्रहार”* के तहत पूंजीपथरा पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रकों में लोड भारी मात्रा में अवैध कबाड़ जब्त किया गया है। *दिनांक 23 फरवरी 2026 की दोपहर* पूंजीपथरा पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा से रायगढ़ की ओर जा रहे चार ट्रकों को मेन रोड समारूमा के पास घेराबंदी कर पकड़ा। ट्रकों की तलाशी लेने पर उनमें लोहे के एंगल, पाइप, टिन एवं अन्य कबाड़ के टुकड़े लोड पाए गए, जिनका कुल वजन *करीब 80 टन तथा वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 28 लाख 35 हजार रुपये* है। पुलिस द्वारा *कबाड़ और चारों ट्रकों समेत कुल 82 लाख रुपये की संपत्ति जब्त* की गई है।

कार्यवाही दौरान जप्त वाहन- ट्रक क्रमांक CG14D0528 से करीब 11 टन कबाड़, ट्रक CG04ML3765 से करीब 25 टन कबाड़, ट्रक CG15AC4339 से करीब 15 टन कबाड़ तथा ट्रक AP31TF7866 से करीब 29 टन कबाड़ जब्त किया गया।आरोपियों पर क्रमश: इस्तागासा क्रमांक 09/2026, 10/2026, 11/2026 और 12/2026 धारा – 35(क)(ड) BNSS/ 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है ।
पुलिस पूछताछ के दौरान ट्रक चालकों द्वारा कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिससे कबाड़ के चोरी की संपत्ति होने का संदेह उत्पन्न हुआ। कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों द्वारा पुलिस कार्यवाही का विरोध भी किया गया, जिस पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा *अनावेदक वाहन चालकों के विरुद्ध पृथक से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई* ।
*इन पर कार्रवाई*
1. सुल्तान खान पिता अमिर खान उम्र 60 वर्ष साकिन ग्राम कुनकुरी जिला जशपुर नगर
2. जाकिर मोहम्मद पिता असीर मोहम्मद उम्र 30 वर्ष साकिन गेरवानी थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़
3. महकुल अहमद पिता एम.डी. दाउद अहमद उम्र 50 साल साकिन चैनपुर थाना उमाव जिला बलिया उ.प्र.
4. रघुबीर यादव पिता हलकाईन यादव उम्र 45 साल साकिन गडिगया थाना नोहटा जिला दमुह म.प्र.
Read More : Chhattisgarh latest news: साय सरकार आज पेश करेगी तीसरा बजट! युवाओं और किसानों पर होगा खास फोकस

🚨 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —
*“अवैध कबाड़, चोरी की संपत्ति और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी”*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना पूंजीपथरा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।



