रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: रायगढ़ शहर में इस जगह पर मिली लाश…..क्षेत्र में मच गया सनसनी….कोतवाली पेट्रोलिंग पहुंची मौके पर….*

रायगढ़। रायगढ़ शहर के सेंटर पॉइंट दरोगापारा से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। यहाँ कुए मे एक की लाश दिखाई दे रही है।घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी मची हुई है।

जानकारी के अनुसार घटना रात 8:00 से 9:00 के बीच की है। दरोगापारा बूढ़ी माई मंदिर के रास्ते में स्थित वर्षों पुराना कुआं है। इस कुएं में 12 महीने पानी भरा रहता है। स्थानीय लोगों ने अभी कुछ देर पहले लाश को कुएं में देखा और पुलिस को सूचना दी।कुएं में लाश मिलने से काफी सनसनी मच गई आसपास काफी लोग इकट्ठा हो गये। कोतवाली पुलिस भी समय ना गवाते हुए मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि लाश कुएं के काफी भीतर तक चली गई है। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से लाश को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। आसपास काफी अंधेरा होने और कुआं काफी गहरा होने के कारण काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

काफी मशक्कत के बाद लाश को बाहर निकाला गया। लाश की पहचान दरोगापारा निवासी राजेश गौतम के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 50 वर्ष के लगभग होगी। कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा जा रहा है आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button