CG DMF Scam: EOW का बड़ा एक्शन; DMF घोटाला मामले में पूर्व IAS अनिल टुटेजा गिरफ्तार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG DMF Scam: EOW का बड़ा एक्शन; DMF घोटाला मामले में पूर्व IAS अनिल टुटेजा गिरफ्तार

CG DMF Scam: छत्तीसगढ़ में DMF (जिला खनिज न्यास निधि) घोटाले में बड़ी खबर सामने आई है। DMF फंड में कथित अनियमितताओं के मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टूटेजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के बाद हिरासत में लिया और अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि इससे पहले अनिल शराब घोटाले में भी जेल जा चुके हैं।

 

कमिशन लेकर दिलाए काम का आरोप

CG DMF Scam: जांच में सामने आया है कि DMF फंड से जुड़े कार्यों में कथित तौर पर कमीशन लेकर अपने परिचितों और कुछ फर्मों को काम दिलाने का आरोप अनिल टूटेजा पर है। आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर चयन प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया गया और ठेके आवंटन में अनियमितताएं की गईं। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियां अब फंड आवंटन, टेंडर प्रक्रिया और भुगतान से जुड़े दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रही हैं। मामले में अन्य अधिकारियों और संबंधित फर्मों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

 

read more Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ के बजट में सरकार से व्यापारियों को बड़ी उम्मीदें, नई तकनीक और व्यापार सरलीकरण पर फोकस की मांग

 

 

कोर्ट ने दिया पुलिस रिमांड

CG DMF Scamगिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी ने विस्तृत पूछताछ की आवश्यकता बताते हुए रिमांड की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। DMF (District Mineral Foundation) फंड खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए बनाया गया है। इस फंड का उपयोग स्थानीय बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी सुविधाओं के विकास में किया जाता है।

Related Articles

Back to top button