Air India: Air India ने रद्द की कल की अपनी सभी उड़ानें, जानें क्या है वजह

Air India घरेलू एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने अमेरिका के पूर्वी तट पर गंभीर शीतकालीन तूफान की चेतावनी के बीच 23 फरवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा, कुशल-क्षेम और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 23 फरवरी को संचालित होने वाली न्यूयॉर्क और नेवार्क की सभी उड़ानें रद्द रहेंगी। प्रभावित यात्रियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
संपर्क में बने रहने की अपील
एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अधिक जानकारी के लिए एयरलाइन के 24×7 कॉल सेंटर (+91 1169329333, +91 1169329999) से संपर्क करें या आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी उड़ान की स्थिति जांचें। यह कैंसिलेशन ऐसे समय में हुआ है जब खराब मौसम के कारण अमेरिका के पूर्वी तट पर हवाई सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं, जिससे भारत और अमेरिका के बीच ट्रांसअटलांटिक उड़ानों पर भी असर पड़ा है।
read more Stock Market News: अगले हफ्ते दिखेगा एक्शन, इन कारणों से सेंसेक्स- निफ्टी में भारी हलचल संभव
मैरीलैंड से मैसाचुसेट्स तक ब्लिजर्ड अलर्ट
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने मैरीलैंड से लेकर मैसाचुसेट्स तक कई इलाकों के लिए ब्लिज़र्ड चेतावनी जारी की है। चेतावनी में न्यूयॉर्क सिटी, लॉन्ग आइलैंड और बोस्टन जैसे बड़े महानगर भी शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में 1 से 2 फीट (करीब 30 से 61 सेंटीमीटर) तक भारी बर्फबारी की संभावना है, साथ ही तेज हवाएं और विजिबिलिटी में कमी जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं।
Air IndiaCody Snell, जो वेदर प्रेडिक्शन सेंटर में मौसम वैज्ञानिक हैं, ने कहा कि इस तूफान का दायरा और तीव्रता असामान्य है। उनके मुताबिक, इस स्तर का व्यापक और शक्तिशाली ‘नॉरईस्टर’ तूफान कई वर्षों बाद इस घनी आबादी वाले क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तूफान हाल के वर्षों में पूर्वी तट पर आने वाले सबसे ताकतवर शीतकालीन तूफानों में से एक साबित हो सकता है, जिससे परिवहन और दैनिक जनजीवन पर व्यापक असर पड़ने की आशंका है।



