Aadhaar Update: आधार अपडेशन करना हुआ आसान; ऑनलाइन ऐसे बुक करें अपना अपॉइन्टमेंट..
Aadhaar Update भारतीय विश्ष्टि पहचान प्राधिकरण ने ऐसे लोगों के लिए आधार अपडेशन प्रोसेस को सरल कर दिया है, जो अपना कीमती टाइम कतार में लगकर खराब नहीं करना चाहते हैं। अब आप UIDAI की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अपॉइन्टमेंट बुक करा सकते हैं।
भारतीय विश्ष्टि पहचान प्राधिकरण ने ऐसे लोगों के लिए आधार अपडेशन प्रोसेस को सरल कर दिया है, जो अपना कीमती टाइम कतार में लगकर खराब नहीं करना चाहते हैं। अब आप UIDAIकी अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अपॉइन्टमेंट बुक करा सकते हैं।
भोपाल में 35 सेंटर्स पर होगा आधार अपडेट
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने मध्यप्रदेश के भोपाल में आधार सेंटर्स की संख्या भी बढ़ा दी हैं। अब शहर के 35 केंद्रों पर आधार में नाम, पता, फोटो या बायोमेट्रिक अपडेट किया जा सकेगा। प्रशासन ने शहर के प्रमुख डाकघर, नेशनलाइज बैंक शाखाओं और सरकारी परिवारों में आधार सेंटर्स संचालित करने को कहा है।
ये भी पढ़ें:Holashtak 2026: 23 या 24 फरवरी कब से शुरू होगा होलाष्टक, जाने सही डेट और इन्हें क्यों माना जाता है अशुभ?
जानें कहां-कहां आधार सेंटर्स ?
राजभवन के पास जीपीओ, एमपी नगर, न्यू मार्केट, कोलार रोड, बैरागढ़, गोविंदपुरा स्थित पोस्ट ऑफिस।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ इंडिया, बैक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और केनरा बैंक।
कलेक्टर कार्यालय, नगर निगम मुख्यालय सहित विभिन्न कॉमन सर्विस सेटर सीएससी
यहां बुक करें ऑनलाइन अपॉइन्टमेंट
UIDAI की आधिकारिक पोर्टल uidai.gov.in पर आप बुक अपॉइन्टमेंट विकल्प चुनकर आधार अपडेटशन के लिए अपॉइन्टमेंट बुक कर सकते हैं।
आधिकारिक पेज bookappointment.uidai.gov.inपर अपने पास का आधार सेंटर्स के लिए अपना अपॉइन्टमेंट स्लॉट चुन सकते हैं।
जानें जरूरी बातें, कब कराएं अपडेशन
Aadhaar Update5 और 15 साल की उम्र पूरी होने पर बायोमेट्रिक जरूरी।
नाम, पता, जन्मतिथि या जेंडर सुधार डेमोग्राफिक अपडेट के 50 रुपए।
फोटो, फिंगरप्रिंट या आइरिस बायोमेट्रिक अपडेट के 100 रुपए।
पता परिवर्तन, मोटर आईडी, बिजली बिल या ड्राइविंग लाइसेंस साथ लाएं



