छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh crime news: छत्तीसगढ़ में हैवानियत की सारी हदें पार..! मासूम की कब्र खोदकर सिर ले गए अज्ञात लोग… नजारा देख कांप उठे ग्रमीण

Chhattisgarh crime news छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, गांव में एक मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़ किए जाने की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। पूरा मामला विस्तार से बताते हैं।

 

यह है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़ किए जाने की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कब्र के साथ आपत्तिजनक हरकत की है, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

 

Balod Kabra Chhedchhad Case में जानकारी के मुताबिक, जब परिजन बच्ची की कब्र पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। कब्र के ऊपर नींबू, बंदन (काला धागा), अगरबत्ती और चावल जैसी सामग्री रखी हुई मिली। इन वस्तुओं को देखकर परिजनों को किसी तांत्रिक क्रिया या अंधविश्वास से जुड़ी गतिविधि की आशंका हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

 

पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की

शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। संदेह के आधार पर कब्र को खुदवाकर शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान जो तथ्य सामने आए, उन्होंने पूरे गांव को हिला कर रख दिया। शव के सिर का हिस्सा गायब पाया गया, जबकि शरीर के अन्य हिस्से मौजूद थे। इस स्थिति ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

 

Chhattisgarh crime newsपुलिस ने शव के शेष हिस्सों को जांच के लिए भेज दिया है, ताकि पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच के जरिए यह स्पष्ट किया जा सके कि यह घटना कब और कैसे हुई। गांव में इस घटना के बाद भारी आक्रोश का माहौल है।

Related Articles

Back to top button