*✍️जिले के सहायक उप निरीक्षक गंगा प्रसाद बंजारे और रमाशंकर तिवारी पदोन्नत होकर बने उपनिरीक्षक...पुलिस कार्यालय में एसपी ने लगाये पदोन्नत अधिकारियों के कंधों में स्टार…* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️जिले के सहायक उप निरीक्षक गंगा प्रसाद बंजारे और रमाशंकर तिवारी पदोन्नत होकर बने उपनिरीक्षक…पुलिस कार्यालय में एसपी ने लगाये पदोन्नत अधिकारियों के कंधों में स्टार…*

पुलिस कार्यालय में एसपी ने लगाये पदोन्नत अधिकारियों के कंधों में स्टार*…

पुलिस महानिदेशक महोदय छत्तीसगढ़ के आदेश दिनांक 05.06.2021 के अनुसार राज्य के 106 सहायक उप निरीक्षकों का पदोन्नति आदेश जारी किया गया है, जिसमें इस इकाई में पदस्थ सउनि गंगा प्रसाद बंजारे, थाना लैलूंगा एवं सउनि रमाशंकर तिवारी, थाना छाल को भी पदोन्नति प्राप्त हुई है । पदोन्नत अधिकारियों को दिनांक 07.06.2021 को पुलिस कार्यालय में एसपी श्री संतोष सिंह एवं एएसपी श्री अभिषेक वर्मा द्वारा स्टार लगाकर बेहतर कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दी गई है । पुलिस अधीक्षक द्वारा उपनिरीक्षक बंजारे एवं उप निरीक्षक तिवारी को अग्रिम आदेश तक यथावत उन्ही थाना में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button