अन्य खबरछत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार हाईवा और बस में टक्कर, कई यात्री घायल

Chhattisgarh News जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के रौनी घाटी के पास तेज रफ्तार हाईवा और यात्री बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

जानकारी के अनुसार, यात्री बस बगीचा से कुसमी की ओर जा रही थी। इसी दौरान रौनी घाटी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार हाईवा से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में बैठे कई यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बगीचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है

 

read more Chhatisgarh Samachar : वन मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता दिनांक 12 फरवरी 2026

 

 

Chhattisgarh Newsस्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button