School Farewell Party New Rules: छत्तीसगढ़ में फेयरवेल पर नई गाइडलाइन, अब स्कूल को बताए बिना नहीं होगी फेयरवेल पार्टी..

School Farewell Party New Rules छत्तीसगढ़ में अब स्कूलों में फेयरवेल पार्टी और अन्य समारोह बिना पूर्व सूचना के आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। छत्तीसगढ़ राज्यपाल संरक्षण आयोग ने इस संबंध में सख्त रुख अपनाते हुए लोक शिक्षण संचालनालय, प्रदेश के सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
छत्तीसगढ़ में फेयरवेल पर नई गाइडलाइन
School Farewell Party New Rules: आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की फेयरवेल पार्टी, सांस्कृतिक कार्यक्रम या अन्य आयोजन से पहले स्कूल प्रबंधन को लिखित सूचना देना अनिवार्य होगा। साथ ही ऐसे आयोजनों के लिए स्पष्ट प्रोटोकॉल तय करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि कार्यक्रम अनुशासित और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकें। आयोग ने कहा है कि आयोजनों में विद्यालय की गरिमा बनी रहनी चाहिए और किसी भी प्रकार के जोखिम भरे स्टंट, अनुचित गतिविधि या अवांछित व्यवहार से सख्ती से परहेज किया जाए।
read more Chhatisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में दिखा भारत बंद का असर; रायगढ़ में खदानें बंद, परिवहन प्रभावित
धमतरी में विदाई समारोह के दौरान स्टंट
School Farewell Party New Rulesबता दें की छत्तीसगढ़ के कई जिलों से स्कूल फेयरवेल पार्टी को लेकर जानलेवा स्टंट और विवाद के मामले सामने आ चुके है। जिसको देखते हुए यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है । बता दें की धमतरी जिले में 5 फरवरी को विदाई समारोह के दौरान स्टंट करते हुए बच्चों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। इस हादसे में 5 स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी बच्चों का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। इसी घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सरकारी स्कूलों में स्टंटबाजी पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया।



