छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा; नाच रहें बारातियों के बीच जा घुसी हाइवा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 4 की हालत गंभीर

Chhattisgarh top news जिले के बिर्रा में शादी कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहाँ एक बरात में बाराती नाचने में मशगूल थे लेकिन इसी दौरान एक हाइवा सीधे बारातियों के बीच जा घुसी।  इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

बारातियों के बीच जा घुसी हाइवा

इस घटना में डांस कर रहे 4 लोगों को चोट आई है। इनमें से 1 गंभीर तौर पर घायल शख्स को बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन को भी चोट आई है। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई थी।

 

read more Congress District President: कांग्रेस संगठन का बड़ा फैसला, अब हर तीन महीने में हटाए जाएंगे कांग्रेस के ये जिला अध्यक्ष

 

 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष भी घायल

Chhattisgarh top newsहादसे के बाद भीड़ ने ड्राइवर की जमकर पिटाई भी की है। मामले में बिर्रा पुलिस ने घटनाकारित वाहन को निरुद्ध कर लिया है और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, बिर्रा में सड़क किनारे शादी हो रही थी। यहां सरसीवां क्षेत्र से बारात आई थी और सड़क किनारे बाराती डांस कर रहे थे, तभी कैप्सूल गाड़ी घुस गई, जिससे 4 लोगों को चोट आई है। हादसे में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन भी घायल हुए हैं।

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button