मनोरंजन

Ikkis OTT Release: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ इस हफ्ते OTT पर होगी रिलीज, जानें कब और कहां देखें फिल्म

Ikkis OTT Release ओटोटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. पिछले हफ्ते प्रभास की ‘द राजा साब’ जैसी चर्चित फिल्म ओटीटी पर आई थी. फरवरी का दूसरा हफ्ता भी सिनेमा के दिवानों के लिए अच्छा रहने वाला है. 9 से लेकर 15 फरवरी के बीच कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. इसमें बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म का नाम भी शामिल है.

 

 

इस हफ्ते कई बड़ी हिंदी फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं. कोहरा का दूसरा सीजन इस हफ्ते स्ट्रीम होगा. इसके बाद राजीव खंडेलवाल की अपकमिंग वेब सीरीज ‘अमर विश्वास’ भी रिलीज होगी. आइए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज कब और कहां देख सकते हैं.

 

 

 

ये भी पढ़ेंSilver and Gold Price: सोने-चांदी के कीमतों में बंपर बढ़ोतरी, एक ही दिन में 17000 रुपये बढ़ी कीमत; चेक करें ताजा रेट

 

कोहरा सीजन 2

‘कोहरा सीजन 1’ की सफलता के बाद अब इसका सीजन 2 स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. ‘कोहरा सीजन 2’ का डायरेक्शन सुदीप शर्मा और फैसल रहमान ने मिलकर किया है. इसमें मोना सिंह और बरुण सोबती के साथ ही रणविजय सिंह, पूजा भामरा, प्रद्युमन सिंह, प्रयारक मेहता और अनुराग अरोड़ा जैसे बड़े सितारे भी नजर आएंगे. ‘कोहरा सीजन 2’ नेटफ्लिक्सपर 11 फरवरी 2026 से स्ट्रीम होगी.

अमर विश्वास

राजीव खंडेलवाल की कोर्टरूम थ्रिलर सीरीज ‘अमर विश्वास’ ओटीटी पर इस हफ्ते आने वाली है. इसमें राजीव वकील के किरदार में नजर आएंगे, जो हाई-प्रोफाइल मर्डर केस को अपने हाथ में लेते हैं. इस दौरान कई खुलासे होते हैं. ‘अमर विश्वास’ 11 फरवरी 2026 को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होने जा रही है.

 

इक्कीस

Ikkis OTT Release‘इक्कीस’ फिल्म से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है. इसके साथ ही ये दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. ‘इक्कीस’ 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ओटीटी प्ले के मुताबिक, ये फिल्म 12 फरवरी 2026 को प्राइम वीडियो पर रेंट फॉर्मेट में आएगी और इसके दो हफ्ते बाद 26 मार्च 2026 को इसे सब्सक्रिप्शन बेस पर ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button