Cg Current News: 10 फरवरी को मिनी स्टेडियम मोहला में होगा 137 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg Current News: 10 फरवरी को मिनी स्टेडियम मोहला में होगा 137 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह

Cg Current News:   मोहला, 9 फरवरी 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग की फ्लैगशिप योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 10 फरवरी 2026 को मिनी स्टेडियम, मोहला में जिले के तीनों विकासखंडों के कुल 137 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया है। आयोजन में मोहला विकासखंड से 46, मानपुर से 55 तथा अंबागढ़ चौकी से 36 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे।

कार्यक्रम में सभी जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति-रिवाज एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, वर-वधु के परिजनों तथा मीडिया/प्रेस प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि सभी जोड़ों एवं उनके परिजनों को सुगम एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध हो सके।
प्रदेश स्तर पर यह कार्यक्रम रायपुर सहित सभी जिलों में एक साथ आयोजित किया जा रहा है। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में आयोजित मुख्य समारोह से प्रातरू 11:30 बजे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं अन्य जनप्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों में विवाह बंधन में बंध रहे जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रति जोड़ा 50 हजार रुपए व्यय का प्रावधान है। इसमें से 35 हजार रुपए का चेक वधु को उपहार स्वरूप माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदान किया जाएगा। शेष राशि में से 7 हजार रुपए वधु-वर के श्रृंगार सामग्री कृचांदी का मंगलसूत्र, बिछिया, साड़ी, कुर्ता पजामा आदि पर व्यय किए जाएंगे तथा 8 हजार रुपए पंडाल, माइक, भोजन, सजावट एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए निर्धारित हैं।
सामूहिक विवाह आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह को गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा विवाह संबंधी अनावश्यक खर्चों को कम करना है। जिला प्रशासन ने सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Back to top button