PNB Apprenticeship Recruitment: PNB में 5138 अपरेंटिस पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

PNB Apprenticeship Recruitment ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका ! PNB में 5138 अपरेंटिस पदों पर भर्ती, जानें कितना मिलेगा स्टाइपेंड, पंजाब नेशनल बैंक ने अपरेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत 5138 पदों पर भर्ती शुरू की है। आवेदन 8 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक होंगे। ग्रेजुएट उम्मीदवार लिखित परीक्षा के जरिए चयनित होंगे और ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड मिलेगा।
PNB Apprenticeship Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक ने बड़ी भर्ती निकाली है। बैंक ने अपरेंटिसशिप के 5,138 पदों पर वैकेंसी निकाली है। एप्लीकेशन प्रोसेस ऑनलाइन होगी जो कि फरवरी से शुरू होगी। PNB Apprentice Vacancy
PNB ने अपरेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत अपरेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए PNB देश भर में अपनी शाखाओं में युवाओं को ट्रेनिंग देगा। आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। जिसे भी इस भर्ती के एप्लाई करना है वह ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एप्लाई करने के लिए लास्ट डेट 24 फरवरी 2026 है। एप्लाई करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
किन राज्यों में ज्यादा पद
PNB की इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों के लिए निकाले गए हैं। अलग-अलग राज्यों में रिक्तियों की संख्या अलग-अलग तय की गई है, ताकि स्थानीय स्तर पर युवाओं को प्रशिक्षण का अवसर मिल सके। PNB Bank Jobs
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने वाले कैंडीडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। कैंडीडेट की उम्र मिनिमम 20 साल और मैक्सिमम 28 साल होनी चाहिए। SC, ST, OBC और दिव्यांग श्रेणी वाले कैंडीडेट को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।
PNB अपरेंटिसशिप भर्ती में सेलेक्शन के लिए कैंडीडेट्स को written exam देना होगा। इसमें General Awareness, English Language, Quantitative Aptitude और (Reasoning से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। Written Exam के बाद कैंडीडेट्स का स्थानीय भाषा परीक्षण (Local Language Test) भी लिया जा सकता है।
स्टाइपेंड कितना मिलेगा
अपरेंटिसशिप में कैंडीडेट्स को हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। ग्रामीण, अर्ध शहरी और शहरी शाखाओं में तैनात अपरेंटिस को 12,300 रुपये प्रति माह मिलेंगे जबकि महानगरीय (Metro) शाखाओं में चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क का विवरण
PNB Apprenticeship Recruitmentएप्लीकेशन फीस श्रेणी के अनुसार तय की गई है। सामान्य, OBC और EWS (Ecomomically Weaker Section) पुरुष कैंडीडेट्स को 944 रुपए देनें होंगे। सामान्य, OBC और EWS महिला कैंडीडेट्स को 708 रुपये देना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 236 रुपये निर्धारित किया गया है।



