बिजनेस

Holi Special Train: यात्रियों के लिए गुड न्यूज; होली पर घर जाना हुआ आसान, इस रूट पर चलेगी ये स्पेशल ट्रेंने, जारी हुआ टाइम टेबल

Holi Special Train होली का त्योहार करीब आते ही ट्रेनों में टिकटों की मारामारी शुरू हो जाती है। विशेषकर मध्यप्रदेश से बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। यात्रियों की इसी असुविधा को दूर करने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति के बीच विशेष ट्रेन चलाने का बड़ा फैसला लिया है। यह ट्रेन रानी कमलापति-दानापुर के बीच होली के लिए दो-दो फेरे लगाएगी। यह ट्रेन 27 फरवरी और 2 मार्च को रानी कमलापति से, जबकि 28 फरवरी और 3 मार्च को दानापुर से चलेगी।

 

 

रेलवे ने होली पर चलाई स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे ने होली 2026 के मद्देनजर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भारतीय रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया। रेल प्रशासन ने अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने के उद्देश्य से रानी कमलापति (RKMP) और दानापुर के बीच द्वि-साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन कुल दो-दो फेरों (Trips) लगाएगी।

 

read more Kolkata Emergency Landing: तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट की इंजन में आग लगने से कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 236 यात्री

 

 

ट्रेन का समय और सारणी

Holi Special Trainरेलवे के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, गाड़ी संख्या 01667 (रानी कमलापति–दानापुर) दिनांक 27 फरवरी (शुक्रवार) और 2 मार्च 2026 (सोमवार) को दोपहर 14:25 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button