देश

CBSE Board 10th-12th Admit Card: सीबीएसई बोर्ड ने जारी किए 10-12वीं के एडमिट कार्ड, एक क्लिक में स्टेप बाय स्टेप करें डाउनलोड!

CBSE Board 10th-12th Admit Card: यदि आप भी सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं की कक्षा के छात्र हैं,तो आपके लिए यह जरूरी खबर हैं। क्योंकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने  मंगलवार यानि आज 3फरवरी को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र अपना एडमिट कार्ड सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Read More: Chhatisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री “कवासी लखमा” को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, शराब घोटाला मामले में हुए थे गिरफ्तार!

स्टेप बाय स्टेप ऐसे करें डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
  • उसके बाद होमपेज पर परीक्षा संगम वाले पोर्टल के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद छात्र एडमिट कार्ड वाले पेज पर जाएंगे।
  • अब मांगी गई जानकारी को उसमें भर दें।
  • जानकारी भरने के बाद सबमिट कर दें।
  • सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  • भविष्य के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

Related Articles

Back to top button