बिजनेस

Bank Holiday February 2026: फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें RBI होलिडे लिस्ट

Bank Holiday February 2026 नए साल का दूसरा महीना फरवरी चंद दिनों बाद आने वाला है। इसलिए बैंक ग्राहक यह जानने को उत्सुक होंगे कि फरवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे  खुले रहेंगे। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आपकी प्लानिंग से पहले हम यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट दे रहे हैं।

इस साल दूसरा महीना फरवरी चंद दिनों में शुरू होने वाला है। अक्सर बैंक जाने वालों के मन में जानने उत्सुकता होगी कि फरवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे या कितने दिन बैंक खुले रहेंगे। बैंक ग्राहकों के बीच कोई कन्फ्यूजन न रहे। इसलिए हम आपको इस महीने की बैंक छुट्टी को लेकर पूरा डिटेल यहां दे रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार हर महीने पहले से बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह स्पष्ट किया जाता है कि किस दिन और किस राज्य या शहर में बैंक बंद रहेंगे। RBI की लिस्ट के अनुसार फरवरी महीने में भी देश भर में कई दिन बैंकों में छुट्टी है। इस महीने रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार के अलावा कई राज्यों में त्योहारों की वजह से बैंक कई दिन बंद रहेंगे। ऐसे में चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट, लॉकर या ब्रांच से जुड़े कामों में दिक्कत आ सकती है। आगे डिटेल में जानिए इस महीने कब-कब बैंक बंद रहेंगे।

 

फरवरी 2026 में बैंक की छुट्टियां

 

पूरे देश में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

फरवरी 2026 में 1 फरवरी को रविवार होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 14 फरवरी को दूसरा शनिवार पड़ेगा, जो देशभर में बैंक हॉलिडे होता है। 15 फरवरी को फिर रविवार है, जबकि 22 फरवरी को भी साप्ताहिक अवकाश रहेगा। महीने के अंत में 28 फरवरी को चौथा शनिवार होने की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे। यानी सिर्फ वीकली हॉलिडे और शनिवारों की वजह से ही फरवरी में कई दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

 

 

इन राज्यों में रहेंगी अतिरिक्त बैंक छुट्टियां

Bank Holiday February 2026इसके अलावा कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। 18 फरवरी को सिक्किम में लोसार पर्व के चलते बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। 19 फरवरी को महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर बैंक हॉलिडे रहेगा। 20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा, जिस वजह से वहां बैंक बंद रहेंगे। मणिपुर में लुई-नगाई-नी त्योहार के दौरान भी बैंक बंद हो सकते हैं, हालांकि इसकी तारीख राज्य सरकार तय करती है।

फरवरी 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

तारीख दिन छुट्टी का कारण कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे
1 फरवरी 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
14 फरवरी 2026 शनिवार दूसरा शनिवार पूरे देश में
15 फरवरी 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश / महाशिवरात्रि पूरे देश में
18 फरवरी 2026 बुधवार लोसार पर्व सिक्किम
19 फरवरी 2026 गुरुवार छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती महाराष्ट्र
20 फरवरी 2026 शुक्रवार राज्य स्थापना दिवस अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम
22 फरवरी 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
फरवरी 2026 (तिथि घोषित नहीं) लुई-नगाई-नी उत्सव मणिपुर
28 फरवरी 2026 शनिवार चौथा शनिवार पूरे देश में

 

 

Related Articles

Back to top button