Weather News Today: इन राज्यों में भारी बारिश मचाएगी तांडव; लौटेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट.. – RGH NEWS
देश

Weather News Today: इन राज्यों में भारी बारिश मचाएगी तांडव; लौटेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट..

Weather News Today: देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के इलाकों में शीत लहर का कहर जारी है। इसबीच मौसम विभाग ने एक अलर्ट जारी किया है। IMD के पांच राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। जिससे कड़ाके की ठंड अभी और बढ़ेगी। पूर्वी भारत में भी मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया गया है।

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 28 जनवरी तक रहेगा, जिसके कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी जारी रहेगी। इस मौसमी सिस्टम के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर हरियाणा और पंजाब में भी बर्फीली हवाएं चल रही हैं। 27 जनवरी से फिर पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

पांच राज्यों में भारी बारिश की आशंका

देश के 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं। 27 और 28 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश-बर्फबारी, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही इन तीनों राज्यों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 और 25 जनवरी को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। केरल और माहे में 26 तारीख को बिजली गिरने के साथ गरज-चमक की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें | Rashifal For Today: धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है, पढ़िए दैनिक राशिफल

दिल्ली – NCR में बारिश

दिल्ली एनसीआर में ठंड एक बार फिर से बढ़ गई है। राहत की बात ये है कि दिल्ली में 26 जनवरी को बारिश नहीं होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान विभाग और स्काईमेट वेदर प्राइवेट लिमिटेड दोनों ने मिलकर 27 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। इसी के साथ ही ठंडी हवाएं भी चलती रहेंगी। दिल्ली एनसीआर में लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज बर्फीली हवाएं चल रही हैं। ऐसे में लोगों को दिन और रात दोनों समय कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। दिल्ली का तापमान 6°C पहुंच गया है।

 

read more Public Holiday Tomorrow: कल प्रदेश में स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद, गणतंत्र दिवस पर सरकार ने जारी किया आदेश

 

दिल्ली एनसीआर के प्रदूषण में आई गिरावट

23 जनवरी को हुई बारिश के बाद दिल्ली एनसीआर के प्रदूषण में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। एयर क्वालिटी इंडेक्स जो अभी तक 200 से 300 के ऊपर चल रहा था। वह 150 के करीब पहुंच चुका है। लगातार दिल्ली एनसीआर में जो प्रदूषण की चादर छाई हुई थी। वह भी अब बेहद कम नजर आ रही है। अभी तक जो धुंध दिल्ली एनसीआर में दिख रही थी। वह धुंध फिलहाल बारिश में धुल चुकी है। अगर 27 जनवरी को फिर से बारिश अच्छी होती है तो यकीनन दिल्ली एनसीआर के प्रदूषण में और भी बड़ा सुधार देखने के लिए मिलेगा।

 

 

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

Weather News Todayयूपी के अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही जारी है। हालांकि, अब बारिश को लेकर कोई मजबूत चेतावनी नहीं है, लेकिन 27 जनवरी से एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से आंधी और बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज आंधी और बारिश के कारण सर्दी बढ़ गई है। अगले कुछ घंटों के दौरान उत्तराखंड से सटे जिलों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, कानपुर, लखनऊ, फतेहपुर, प्रयागराज और झांसी समेत कई जिलों में भी बारिश की गतिविधियां होने के बाद मौसम का रुख बदला हुआ है। अब मौसम साफ होने पर सर्दी के लौटने का अनुमान है। उधर, बिहार में कोहरे और शीतलहर का असर बना रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button