Chhattisgarh IPS Transfer News: छत्तीसगढ़ में 15 IPS अफसरों का तबादला, संजीव शुक्ला होंगे रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh IPS Transfer News: छत्तीसगढ़ में 15 IPS अफसरों का तबादला, संजीव शुक्ला होंगे रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर…

Chhattisgarh IPS Transfer News छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने एक साथ कई आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इनमें आईजी और कई जिलों के एसपी भी शामिल है। वहीं रायपुर पुलिस में नए कमिश्नर की भी पोस्टिंग कर दी है। 2004 बैच के आईपीएस अफसर संजीव शुक्ला रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर होंगे। कल यानी 23 जनवरी 2026 से राजधानी रायपुर की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रायपुर के आधे जिले में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू करने का फैसला किया गया है। गृह विभाग ने इसे लेकर बुधवार शाम नोटिफिकेशन जारी कर दिया था।

Chhattisgarh IPS Transfer Newsअधिसूचना के मुताबिक रायपुर शहर के 21 थाना क्षेत्रों को RDPCS (Raipur District Police Commissionerate System) में शामिल किया गया है। वहीं रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के 12 थानों को भी इस प्रणाली में शामिल किया गया है, लेकिन यहां ग्रामीण एसपी की तैनाती की जाएगी।जिन थानों को आयुक्त प्रणाली में शामिल किया गया है, उनमें सिविल लाइन, देवेंद्र नगर, तेलीबांधा, कोतवाली, गंज, मौदहापारा, गोल बाजार, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, आमानाका, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, राजेंद्र नगर, मुजगहन, टिकरापारा, उरला (नगर पालिक निगम बीरगांव के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र), खमतराई, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह थाना शामिल है। (Raipur Police Commissioner System New Update) इन थानों पर सीधे पुलिस कमिश्नर का कंट्रोल होगा जबकि एसपी के पास विधानसभा थाना, धरसींवा, खरोरा, तिल्दा नेवरा, माना, मंदिर हसौद, आरंग, नवा रायपुर, राखी, अभनपुर, गोबरा नवापारा और उरला (नगर पालिक निगम बीरगांव के बाहर आने वाला क्षेत्र) थाने का प्रभार होगा।

 

बदले गए इन जगहों के एसपी

क्रमांक अधिकारी का नाम बैच वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1 संजीव शुक्ला IPS 2004 पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय
2 राम गोपाल IPS 2007 पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज
3 अभिषेक शांडिल्य IPS 2007 पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज
4 बालाजी राव सोमावर IPS 2007 पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था), पुलिस मुख्यालय रायपुर पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज
5 अमित तुकाराम कामले IPS 2009 पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय
6 लाल उमेद सिंह IPS 2011 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर
7 शशि मोहन सिंह IPS 2012 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़
8 दिव्यांग पटेल IPS 2014 पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर
9 उमेश प्रसाद गुप्ता IPS 2020 सेनानी, 14वीं वाहिनी, बालोद पुलिस उपयुक्त (मध्य), रायपुर नगरीय
10 संदीप पटेल IPS 2020 सेनानी, 16वीं वाहिनी, नारायणपुर पुलिस उपयुक्त (पश्चिम), रायपुर नगरीय
11 मयंक गुर्जर IPS 2020 सेनानी, 15वीं वाहिनी, दंतेवाड़ा पुलिस उपयुक्त (उत्तर), रायपुर नगरीय
12 विकास कुमार IPS 2020 पुलिस अधीक्षक (SIIB), पुलिस मुख्यालय रायपुर पुलिस उपयुक्त (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल), रायपुर नगरीय
13 राजनाला स्मृति IPS 2020 पुलिस अधीक्षक (STF), बस्तर पुलिस उपयुक्त (क्राइम एवं साइबर), रायपुर नगरीय
14 श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा IPS पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण
15 ईशु अग्रवाल IPS 2022 नगर पुलिस अधीक्षक

Related Articles

Back to top button