Chhattisgarh latest news: बलौदाबाजार में बड़ा हादसा; रियल स्टील प्लांट में ब्लास्ट से 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल

Chhattisgarh latest news छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा के रियल इस्पातप्लांट में गुरुवार, 22 जनवरी की सुबह बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट परिसर में स्थित कोयला भट्ठे में हुए जोरदार विस्फोट में 6 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सफाई के दौरान हुआ विस्फोट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोयला भट्ठे के आसपास मजदूर सफाई कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक भट्ठे में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद गर्म कोयले की चपेट में आने से मजदूर बुरी तरह झुलस गए। गंभीर रूप से घायल छह मजदूरों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घायलों की हालत गंभीर
हादसे में घायल मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
आपदा प्रतिक्रिया दल मौके पर
Chhattisgarh latest newsघटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रतिक्रिया दल मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया



