देश

*✍️इस देश मे समलैंगिक संबंधों को मिली मंजूरी लेकिन समलैंगिक GAY के लिए नर्क है इन 5 देशों में जन्म लेना…जाने क्या सजा मिलती है इन्हें…*

RGHNEWS 17 मार्च 2021 को जापान ने समलैंगिक संबंधों को मंजूरी दे दी। इनके अधिकारों को लेकर जापानी सरकार ने बड़ा फैसला सुनाया है। इसमें गे और लेस्बियन को शादी करने का अधिकार दिया गया है। इसके बाद जापान में सेम सेक्स कपल्स के बीच ख़ुशी की लहर है। दुनिया में अब ऐसे कई देश हैं, जहां समलैंगिक और LGBT ग्रुप्स को अधिकार दिए जाते हैं। लेकिन फिर भी कुछ ऐसे देश हैं, जहां अभी भी इनके लिए जिंदगी अभिशाप है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां समलैंगिक होना अभिशाप है और इसका अंजाम मौत है।

सऊदी अरब
सऊदी अरब में LGBT कम्युनिटी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां समलैंगिक संबंध गैरकानूनी है। चाहे वो महिला हो या पुरुष। यहां सरकार इन्हें मान्यता नहीं देती है। अगर कोई समलैंगिक संबंधों के आरोप में पकड़ा जाता है तो उसे कई तरह की सजा जिसमें उम्रकैद, फाइन और फांसी तक शामिल है।

नाइजीरिया
इस देश में LGBT कम्युनिटी के लिए कोई भी लॉ नहीं बनाया गया है। अगर कोई समलैंगिक संबंधों में पकड़ा जाए तो उसके लिए मौत का प्रावधान है। मौत भी ऐसी वैसी नहीं। यहां पत्थर से कूच कर मौत दी जाती है।

सूडान
इस देश में समलैंगिक संबंधों को लेकर सालों से LGBT कम्यूनिटी के विरोध में फैसले लिए जाते हैं। पहले यहां सेम सेक्स कपल्स को फांसी की सजा दी जाती थी, लेकिन ऐसा कोई मामला अभी तक रिकार्ड्स में नहीं है। 2020 में फांसी की सजा को हटाकर उम्रकैद की सजा कर दी गई।ईरान
लेस्बियन, गे, बाइसेक्सयुअल और ट्रांसजेंडर्स को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान में कानूनी भेदभाव झेलना पड़ता है। यहां लोग लीगल तरीके से जेंडर चेंज तो करवा सकते हैं लेकिन अगर उन्हें सेम सेक्स यानी समलैंगिक संबंधों में पकड़ा जाता है तो मौत की सजा तक दे दी जाती है। ईरान में समलैंगिक संबंधों पर ग्रहण पीनल कोड 1930 से ही है। यहां सेम सेक्स मैरिज अपराध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button