छत्तीसगढ़ में, फिजियोथेरेपिस्ट युवती से की दोस्ती फिर बनाया अपनी हवस का शिकार…. – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ में, फिजियोथेरेपिस्ट युवती से की दोस्ती फिर बनाया अपनी हवस का शिकार….

रायपुर राजधानी पुलिस ने रेप के आरोप में एक जूनियर डाॅक्टर को गिरफतार किया है। आरोपी डाॅक्टर पर पीड़िता ने शादी का झांसा देकर चार सालों से दुष्कर्म करने का आरोप लागया था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डाॅक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल की है। पीड़िता अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट है। पुलिस शिकायत में पीड़िता ने बताया कि, साल 2017 में अस्पताल मेें जूनियर डाॅक्टर गिरीश देशलहरे हाथ दर्द का इलाज कराने के लिए आया था। इस दौरान डाॅक्टर की मुलाकात पीड़िता से हुई थी और फिर दोनों में दोस्ती हो गयी। इसके बाद दोनों का मिलना जुलना भी चलता रहा। इसी का फायदा उठाकर आरोपी डाॅक्टर ने शादी का झांसा दिया और युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए।

ऐसे ही करीब चार सालों से चलता रहा। एक दिन पीड़िता को पता चला कि, डाॅक्टर का रिश्ता कहीं ओर हो चुका हैं और वो शादी करने की फिराक में है। इस बात से आहत पीड़ित फिजियोथेरेपिस्ट ने इसकी शिकायत देवेंद्र नगर थाने में दर्ज करायी। पीड़िता की शिकायत के बाद डाॅक्टर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button