Today Cg News: मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना में आवेदन की तिथि बढ़ी

Today Cg News: गरियाबंद, 08 जनवरी 2026
लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना सत्र 2025-26 के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के एसटी, एससी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है।
संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 12वीं एसटी वर्ग के कुछ विद्यार्थियों के आवेदन समय-सीमा में प्राप्त नहीं हो पाए थे, जिसके चलते पात्र विद्यार्थियों को आवेदन का पुनः अवसर दिया गया है। अब योजना के तहत आवेदन 30 जनवरी 2026 तक किए जा सकेंगे।
विभाग द्वारा कक्षा 10वीं एसटी, एससी एवं कक्षा 12वीं एसी वर्ग के आवेदनों का डीपीआई स्तर पर पुनः सत्यापन कर अंतरिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। अंतरिम सूची पर आपत्तियाँ 12 जनवरी 2026 तक आमंत्रित की जाएंगी, जिनका निराकरण 15 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची 20 जनवरी 2026 को जारी की जाएगी, जिसके बाद पात्र विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संयुक्त कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कक्ष क्र. 83 में संपर्क कर सकते है।



