Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में 31 अफसरों की संपत्ति कुर्क, अब तक 38.21 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने तत्कालीन आबकारी आयुक्त IAS निरंजन दास समेत 30 आबकारी अफसरों की करीब 38.21 करोड़ रुपए की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है।
आबकारी विभाग को 2,800 करोड़ का नुकसान
ईडी की जांच में सामने आया है कि शराब घोटाले के कारण छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग को करीब 2,800 करोड़ रुपए का भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। ईडी का दावा है कि यह आंकड़ा अब तक सामने आई मनी ट्रेल और नए तथ्यों के आधार पर तय किया गया है, जबकि जांच आगे बढ़ने पर नुकसान की राशि और बढ़ सकती है।
अब तक 275 चल-अचल संपत्तियां जब्त
Chhattisgarh latest newsईडी की जांच में सामने आया कि घोटाले के जरिए सरकारी व्यवस्था को दरकिनार कर बड़े पैमाने पर अवैध वसूली की गई और इस काले धन को संपत्तियों और निवेश में खपाया गया। अब तक एजेंसी 275 चल और अचल संपत्तियों को जब्त कर चुकी है।
कुर्क प्रॉपर्टीज में बंगले, फ्लैट, कृषि भूमि
कुर्क की गई संपत्तियों में आलीशान बंगले, पॉश कॉलोनियों में फ्लैट, व्यावसायिक परिसरों की दुकानें और बड़ी मात्रा में कृषि भूमि शामिल हैं। वहीं चल संपत्तियों में करोड़ों रुपए की सावधि जमा (FD), कई बैंक खातों में जमा रकम, जीवन बीमा पॉलिसियां, शेयर और म्यूचुअल फंड में किया गया निवेश भी शामिल बताया गया है।
read more Redmi Note 15 5G: 108MP कैमरा के साथ Redmi में लॉन्च होगा Note 15 5G, जानें कीमत से लेकर फीचर तक
शराब घोटाले में निलंबित अधिकारी
| क्रम | निलंबित अधिकारी का नाम | वर्तमान पदस्थापना |
|---|---|---|
| 1 | अनिमेष नेताम | उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता रायपुर-दुर्ग |
| 2 | अरविंद कुमार पाटले | आबकारी आयुक्त, नवा रायपुर |
| 3 | नोतू नातानी | आबकारी आयुक्त, नया रायपुर |
| 4 | नौहर सिंह ठाकुर | उपायुक्त, संभागीय उड़नदस्ता बिलासपुर |
| 5 | विजय सेन शर्मा | उपायुक्त, संभागीय उड़नदस्ता सरगुजा |
| 6 | मोहित कुमार जायसवाल | आबकारी आयुक्त, नया रायपुर |
| 7 | गरीब पाल सिंह दर्दी | सहायक आयुक्त, राजनांदगांव |
| 8 | इकबाल अहमद खान | जिला आबकारी अधिकारी, दंतेवाड़ा |
| 9 | जनार्दन सिंह कौरव | राज्य स्तरीय उड़नदस्ता, रायपुर |
| 10 | नितिन कुमार खंडूजा | जिला आबकारी अधिकारी, बेमेतरा |
| 11 | प्रमोद कुमार नेताम | जिला आबकारी अधिकारी, बेमेतरा |
| 12 | विकास कुमार गोस्वामी | उपायुक्त आबकारी, सरगुजा |
| 13 | नवीन प्रताप सिंह तोमर | आबकारी आयुक्त, नया रायपुर |
| 14 | राजेश जायसवाल | जिला आबकारी अधिकारी, मुंगेली |
| 15 | मंजू-श्री कसेर | स्टेट मार्केटिंग, रायपुर |
| 16 | दिनकर बासनिक | आबकारी आयुक्त, नवा रायपुर |
| 17 | आशीष कोसन | आबकारी उपायुक्त, संभागीय उड़नदस्ता बस्तर |
| 18 | सौरभ बख्शी | आबकारी आयुक्त, नया रायपुर |
| 19 | प्रकाश पाल | राज्य स्तरीय उड़नदस्ता, रायपुर |
| 20 | राम कृष्ण मिश्रा | उपायुक्त आबकारी, रायपुर |
| 21 | अलेख राम सिदार (चांपा) | सहायक आयुक्त, जांजगीर-चांपा |
| 22 | सोनल नेताम | जिला आबकारी अधिकारी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ |



