Vande Bharat Train: रेलवे ने बनाया रिकॉर्ड, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का दमदार ट्रायल: 180 KM प्रति घंटे की रफ्तार में भी नहीं छलका पानी – RGH NEWS
बिजनेस

Vande Bharat Train: रेलवे ने बनाया रिकॉर्ड, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का दमदार ट्रायल: 180 KM प्रति घंटे की रफ्तार में भी नहीं छलका पानी

Vande Bharat Train वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पानी वाले टेस्ट में पास हो गई है। इसको लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का सफल परीक्षण हो गया है। इस पोस्ट के जरिए अश्विनी वैष्णव ने भारत की रेल सेवा में हो रहे परिवर्तन और मॉडर्नाइजेशन की कोशिशों की जानकारी दी। यहां वंदे भारत ट्रेन में पानी भरे गिलास एक के ऊपर एक रखे गए और तेज दौड़ती ट्रेन में भी वो नहीं गिरे।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में हुआ ‘वाटर टेस्ट’

अश्विनी वैष्णव ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज रेलवे सेफ्टी कमिशनर ने टेस्ट किया। उसे 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कोटा नागड़ा सेक्शन के बीच दौड़ाया गया। हमारे वाटर टेस्ट ने इसमें नई पीढ़ी की ट्रेन के टेक्नोलॉजिकल फीचर को दिखाया

भारतीय ट्रेनों में ऐसे हो रहा मॉडर्नाइजेशन

भारत की रेलवे यात्रा आजादी के बाद न केवल लंबी रही है, बल्कि वक्त-वक्त पर तकनीकी बदलावों के जरिए बदलती भी रही है। वंदे भारत जैसी ट्रेनें भारत की मेक इन इंडिया पहल और रेल नेटवर्क के मॉडर्नाइजेशन की व्यापक रणनीति का पार्ट हैं। इस प्रकार की पहलें न सिर्फ यात्रियों को बेहतर सर्विस देती हैं बल्कि रेलवे सेक्टर में नई टेक्नोलॉजी और स्वदेशी निर्माण को भी बढ़ावा देती हैं।

 

ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के हिसाब से हो रहा बदलाव

सोशल मीडिया पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस पोस्ट को कई यूजर्स ने सकारात्मक रूप से लिया है क्योंकि ये स्टेप भारत की रेल सर्विस को और अधिक प्रतिस्पर्धी, मॉडर्न और यात्रियों के अनुकूल बनाते हैं। भारत अब ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के अनुरूप तेज, सिक्योर और टेक्नोलॉजी सपोर्टेड रेल नेटवर्क की दिशा में बढ़ रहा है।

 

read more Rashifal 2025: साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल 

 

 

इनोवेशन पर लगातार दिया जा रहा ध्यान

Vande Bharat Trainइस पोस्ट के माध्यम से जरिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह मैसेज भी दिया है कि रेल डिपार्टमेंट में लगातार प्रगति और इनोवेशन पर ध्यान दिया जा रहा है। इस कामयाब परीक्षण से साफ इशारा मिलता है कि जल्द ही यात्रियों को आधुनिक ट्रेनों का सुखद अनुभव मिलेगा।

Related Articles

Back to top button