Share market today: भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स में 500 अंक चढ़कर 85,000 पर कारोबार कर रहा, निफ़्टी में भी उछाल – RGH NEWS
बिजनेस

Share market today: भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स में 500 अंक चढ़कर 85,000 पर कारोबार कर रहा, निफ़्टी में भी उछाल

Share market today आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी नजर आ रही है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में रौनक देखने को मिली। हालांकि बीते दिन भी कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी, लेकिन दिन का कारोबार लाल निशान में नजर आया था। आज फिर सेंसेक्स में करीब 500 अंकों की बढ़त के साथ 85000 के स्तर पर कारोबार किया जा रहा है, जबकि निफ्टी ने 150 अंकों की तेजी के साथ 25970 के स्तर पर कामकाज किया है। आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सभी शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। आज रिलायंस, जोमैटो और पैसेंजर व्हीकल शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिल रही है।

 

आज सेंसेक्स ने अपने कारोबार की शुरुआत 84756.79 के स्तर पर की। सुबह 11:03 बजे तक सेंसेक्स ने अपना निचला स्तर 84734.96 बनाया, जबकि आज का उच्चतम स्तर 85067.50 रहा। वहीं निफ्टी ने आज का कारोबार 25911.50 के स्तर पर शुरू किया था। आज निफ्टी ने अपना निचला स्तर 25880 छुआ, जबकि आज का हाई 25979 रहा है।

 

ये भी पढ़ेंIND vs SA 5th T20i: आज होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आखिरी टी20 का मैच, जानें Live Streaming की पूरी डिटेल

 

ग्लोबल मार्केट में शानदार तेजी

ग्लोबल मार्केट पर नजर डालें तो आज एशियाई बाजारों में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। भारतीय शेयर बाजार में तेजी के अलावा आज कोरिया के कोस्पी में भी 0.51 प्रतिशत की तेजी के चलते कारोबार 4015 के स्तर पर नजर आया है। इसके अलावा जापान के निक्केई में आज 1.16 प्रतिशत की तेजी के चलते कामकाज 49568 के स्तर पर दिखाई दिया है। वहीं आज चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में भी 1.59 प्रतिशत की बढ़त के चलते कारोबार 3899 के स्तर पर दिखाई दिया है। आज हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स में कारोबार 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25625 के स्तर पर नजर आया है। इससे पहले 18 दिसंबर को अमेरिका में बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स में 0.4 प्रतिशत की तेजी के चलते कारोबार 47952 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

बीते दिन दिखाई दी थी गिरावट

Share market todayबीते दिन भारतीय शेयर बाजार में कारोबार में गिरावट नजर आई थी। दिन की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी, लेकिन दिन के अंत में बाजार लाल निशान में बंद हुआ। 18 दिसंबर को सेंसेक्स 78 अंक गिरकर 84482 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी तीन अंकों की गिरावट के साथ 25816 के स्तर पर बंद हुआ था। बीते दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 शेयरों में लाल निशान नजर आया। बीएसई मिडकैप 22 अंकों की तेजी के साथ 45968 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि बीएसई स्मॉलकैप 141 अंकों की गिरावट के साथ 50172 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी के टॉप गेनर्स में इंडिगो, टीसीएस और मैक्स हेल्थ शामिल रहे, जबकि निफ्टी के टॉप लूजर्स में सन फार्मा, टाटा स्टील और पावर ग्रिड शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button