Chhattisgarh top news: महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, दोबारा रजिस्ट्रेशन के लिए खुलेगा पोर्टल... राशि बढ़ाने पर भी हो सकता है फैसला... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, दोबारा रजिस्ट्रेशन के लिए खुलेगा पोर्टल… राशि बढ़ाने पर भी हो सकता है फैसला…

Chhattisgarh top news मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महतारी वंदन योजना में नए नाम जोड़ने को लेकर अहम जानकारी मीडिया को दी है, उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने में प्रतिबद्ध है, आने वाले समय में जल्द ही महतारी वंदन योजना में नए नाम जोड़े जाएंगे। इसी के साथ उन्होंने इस योजना की राशि में बढ़ोतरी पर कहा, कि इसका भी निर्णय जल्द हमारी सरकार ले सकती है

 

read more Bijapur IED Blast: नक्सलियों की कायराना करतूत! बीजापुर में IED ब्लास्ट, 2 जवान घायल.. रायुपर रेफर

 

बता दें कि छग सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महतारी वंदन योजना का सफल संचालन कर रही है। इस योजना के तहत राज्य सरकार ने हाल ही में 22वीं किस्त जारी कर दी है। जिसके तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए हैं। लगभग 67,71,012 महिलाएं इस योजना का लाभ अब तक उठा चुकी हैं।

 

read more Reliance Jio: Jio ने लॉन्च किया Happy New Year 2026 प्लान, अनलिमिटेड 5जी एक्सेस के साथ मिलेगा बहत कुछ…

 

Chhattisgarh top newsछत्‍तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने, कहा कि महतारी वंदन योजना माताओं और सरकार बहनों का सम्मान, उनकी सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ये भी कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं अपने परिवार, समाज और राज्य की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं, और उनका सशक्त होना एक सशक्त प्रदेश की अनिवार्य शर्त है। सशक्तिकरण ही एक सशक्त प्रदेश की नींव है।

Related Articles

Back to top button