SBI interest rate cut: SBI ने आज से FD से लेकर Loan तक ब्याज दरों में किया बड़ा बदलाव… यहां देखें पूरी लिस्ट

SBI interest rate cut भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सोमवार 15 दिसंबर 2025 से अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की है। नई दरें आम ग्राहकों और वरिष्ठ नागरिकों दोनों पर लागू होंगी। ये बदलाव तब आया है, जब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने हाल ही में रेपो दर में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती करते हुए इसे 5.50% से घटाकर 5.25% कर दिया था।
FD की नई दरें
| जमा की अवधि | आम जनता के लिए ब्याज दर | वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर |
|---|---|---|
| 7 से 45 दिन | 3.05% | 3.55% |
| 46 से 179 दिन | 4.90% | 5.40% |
| 180 से 210 दिन | 5.65% | 6.15% |
| 211 दिन से 1 वर्ष से कम | 5.90% | 6.40% |
| 1 वर्ष से 2 वर्ष से कम | 6.25% | 6.75% |
| 2 से 3 वर्ष की अवधि | 6.40% | 6.90% |
| 3 से 5 वर्ष से कम | 6.30% | 6.80% |
| 5 से 10 वर्ष | 6.05% | 7.05% |
MCLR दरों में बदलाव
| अवधि | पुरानी एमसीएलआर | नई एमसीएलआर |
|---|---|---|
| ओवरनाइट | 7.90% | 7.85% |
| 1 महीने | 7.90% | 7.85% |
| 3 महीने | 8.30% | 8.25% |
| 6 महीने | 8.65% | 8.60% |
| 1 वर्ष | 8.75% | 8.70% |
| 2 वर्ष | 8.75% | 8.70% |
| 3 वर्ष | 8.85% | 8.80% |
क्या होंगी नई ब्याज दरें?
एसबीआई ने दो से तीन साल की अवधि वाली एफडी पर आम ग्राहकों के लिए ब्याज दर 6.45% से घटाकर 6.40% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.95% से घटाकर 6.90% कर दी है। वहीं,अमृत वृष्टि नाम की 444 दिनों की विशेष स्कीम पर ब्याज दर 6.60% से घटाकर 6.45% कर दी गई है
बैंक ने लोन की ब्याज दरों में 25 आधार अंक यानी 0.25 प्रतिशत की कटौती की है।
SBI interest rate cutयह नई दरें 15 दिसंबर से लागू होंगी। एसबीआई ने बताया कि उसने बाहरी बेंचमार्क से जुड़ी ब्याज दर, यानी ईबीएलआर, में 25 आधार अंकों की कमी की है। इससे ईबीएलआर 8.15 प्रतिशत से घटकर 7.90 प्रतिशत हो जाएगी।



