छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में मौत के आंकड़े फिर बढे…मरीजों की संख्या में आयी कमी… देखिये पूरे प्रदेश का हाल….*

RGHNEWS छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार धीमी तो हुई है, लेकिन मौत के आंकड़े लगातार घट-बढ़ रहे हैं। जांजगीर में आज सर्वाधिक 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि रायगढ़ में 11 लोगो ने दम तोड़ा है। दुर्ग में 8, रायपुर में 3, कवर्धा और बलौदाबाजार में 4-4 मौतें हुई है।
छत्तीसगढ़ में बुधवार को 56 मौतें हुई थी, लेकिन आज मौत का आंकड़ा बढ़कर 69 पर पहुंच गया है। प्रदेश में आज मरीजों के स्वस्थ्य होने की संख्या 6715 रहा है। प्रदेश में अब तक कुल 9लाख 100 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 9 लाख 62 हजार रही है।



