देश

Modi Death Slogans :कांग्रेस की रैली में लगे ‘मोदी की मौत’ के नारे! भाजपा ने जताया विरोध

Modi Death Slogans दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस के द्वारा वोट चोरी को लेकर बड़ी रैली हो रही है। इसी बीच भाजपा ने एक वीडियो शेयर करके आरोप लगाया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की मौत को लेकर नारे लगाए हैं। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी तेरी कब्र खुदेगी की नारेबाजी की है। इसको लेकर न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें कुछ महिलाएं पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रही हैं।

 

Modi Death Slogans, इसको लेकर भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नारा लगाया कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। आज यह स्पष्ट हो गया है कांग्रेस की सोच माओवादी वाली सोच है। अतीत में जब इस तरह के नारे लगाए थे, तब देश की जनता ने कहा था कि मोदी तेरा कमल खिलेगा। लेकिन आज पीएम मोदी के खिलाफ देशविरोधी इस तरह की टिप्पणी करते हैं और आज कांग्रेस के द्वारा ऐसा बोलने से साफ हो गया है कि कांग्रेस इतनी हताश है।

 

कांग्रेस पार्टी देश की जनता के खिलाफ : प्रदीप भंडारी

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता यह भी अंदाजा लगा रहे हैं कि जैसे दूसरे देशों में लोग सड़कों पर उतरे और लोकतंत्र को अस्थिर करने की कोशिश की, वैसा ही कुछ भारत में भी हो सकता है। रामलीला मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा आयोजित ‘घुसपैठिया बचाओ रैली’ में सिर्फ एक बात कॉमन है: कांग्रेस पार्टी देश की जनता के खिलाफ है…कांग्रेस पार्टी का असली मकसद देश में अस्थिरता पैदा करना है।”

 

कांग्रेस के नेता नारे लगा रहे ; शहजाद पूनावाला

वहीं, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि एजेंडा क्लियर है। यह एसआईआर के खिलाफ नहीं है, बल्कि संविधान पर वार है। कांग्रेस के नेता नारे लगा रहे हैं, ”कब्र खुदेगी मोदी की, आज नहीं तो कल खुदेगी।”

 

read more Cg News Today: साय सरकार की प्रथम कैबिनेट के दो वर्ष पूर्ण: 18 लाख पीएम आवास को दी गई थी स्वीकृति

 

Modi Death Slogansशहजाद पूनावाला ने आगे लिखा, ”हाल ही में रागिनी नायक ने एआईवीडियो शेयर किया था, जिसमें चायवाले के रूप में दिखाया गया। तो एसआईआर के नाम पर वे पीएम मोदी को खत्म करना चाहते हैं? हाल ही में राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग को धमकी दी थी। अभी तक कांग्रेस ने पीएम मोदी को 150 से ज्यादा बार गालियां दी हैं।”

Related Articles

Back to top button