छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Dhan Kharidi News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले साय सरकार का बड़ा फैसला, समिति प्रबंधकों को नौकरी से निकालने का दिया आदेश

CG Dhan Kharidi News खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन 15 नवम्बर 2025 से प्रारम्भ करने की तैयारी की जा रही है। राज्य की 2058 पैक्स समितियों के अधीन स्थापित 2739 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जाएगी। पैक्स समितियों के सहकारी कर्मचारी संघ एवं कंप्यूटर ऑपरेटर संघ द्वारा चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। राज्य शासन के अधिकारियों द्वारा हड़ताली कर्मचारियों से मांगों के संबंध में चर्चा की गई, किन्तु कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग बने हुए हैं। हड़ताल के कारण समितियों में लोकहित में धान खरीदी की तैयारी, रबी ऋण वितरण, पीडीएस आदि गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।

 

CG Dhan Kharidi Kendra 2025 News हड़ताली कर्मचारियों को कार्य पर लौटने के निर्देश दिए गए थे तथा सक्षम अधिकारी द्वारा कार्य पर उपस्थित होने का नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बावजूद समिति प्रबंधक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्य पर उपस्थित नहीं हुए और न ही किसी प्रकार का लिखित जवाब प्रस्तुत किया।

 

समितियों के संचालक मंडल ने इसे गंभीर दुराचार मानते हुए संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की है। आज 14 नवंबर को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति छाती, जिला धमतरी के प्रबंधक नरेन्द्र साहू, बोरतलाव समिति, जिला राजनांदगांव के प्रबंधक ईश्वर श्रीवास, पैक्स सोसाइटी चांपा के प्रबंधक गोविंद नारायण मिश्रा, समिति प्रबंधक गठुला, जिला राजनांदगांव के किशुन देवांगन, तथा सेवा सहकारी समिति लखनपुर के प्रबंधक चंद्रप्रताप सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इस कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही के बाद प्रदेश के अनेक समिति प्रबंधक एवं कर्मचारी कार्य पर वापस लौटने लगे हैं।

 

ये भी पढ़ेंChhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी, अगले तीन दिन के लिए मौमस विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

 

छत्तीसगढ़ में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कब से शुरू हो रही है?

उत्तर: छत्तीसगढ़ में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से शुरू हो रही है।

 

पैक्स समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल क्यों जारी थी?

उत्तर: पैक्स समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल उनकी चार सूत्रीय मांगों पर अडिग रहने के कारण जारी थी।

 

सरकार ने हड़ताल को लेकर क्या कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की है?

CG Dhan Kharidi News: सरकार ने 14 नवंबर को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के 5 प्रबंधकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

 

प्रश्न 4: राज्य में कुल कितने उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी की जाएगी?

Related Articles

Back to top button