देश

Bihar Elections: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट, नेपाल बॉर्डर से पटना तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Bihar Elections बिहार में 11 नवंबर को दूसरे चरण का चुनाव होना तय है। इस मौके पर राज्य के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को और सख्त किया गया है। मतदान को देखते हुए पूरे राज्य में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। नेपाल सीमा को 11 नवंबर की रात तक बंद कर दिया गया है, और केवल बिहार के मतदाताओं को आना अनुमति है।

 

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली में हुए धमाके पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने X पर लिखा कि यह घटना अत्यंत दुखद है, जहां लाल किले के निकट एक बड़ा विस्फोट हुआ, जिसमें नौ लोग अपनी जान गंवा बैठे। पप्पू ने आरोप लगाया कि देश के गृहमंत्री और प्रधानमंत्री अपने कर्तव्यों की अनदेखी कर बिहार में चुनाव जीतने की कोशिशों और धमकी-भरे रवैये में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि ऐसी कमजोर सरकार देश की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती।

 

किशनगंज में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। गाड़ियों की सघन जांच की जा रही है। किशनगंज SP सागर कुमार ने बताया कि, पुलिस अलर्ट मोड पर है। सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दिल्ली ब्लास्ट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं।

 

बिहार के DGP और ADG ने जानिए क्या कहा

कल 20 जिलों की 122 सीटों पर होनी है वोटिंग

 

बिहार में कल सुबह 7 बजे से सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो जाएगी। संवेदनशील बूथों पर शाम 4 से 5 बजे और अन्य पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद 14 नवंबर को वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

 

इन 20 जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर शामिल हैं।

 

101 सीट सामान्य वर्ग के लिए तो रिजर्व सीट की संख्या 21 है। इनमें 19 सीट अनुसूचित-जाति और 2 सीट अनुसूचित जन-जाति(आदिवासी) है।

 

इस चरण में 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 1165 पुरुष, 136 महिला प्रत्याशी और एक थर्ड जेंडर कैंडिडेट शामिल हैं। राज्य के 3.70 करोड़ मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे।

 

 

read more Delhi Red Fort Blast: लाल किले के पास आतंकी हमला या कुछ और..? एक क्लिक में जानें सब कुछ…

 

Bihar Electionsशांतिपूर्ण माहौल में मतदान कराने को लेकर चुनाव आयोग की तैयारी पूरी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि सभी मतदान केंद्रों पर हथियारबंद जवान तैनात होंगे। सेंसेटिव बूथ पर मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए हथियारबंद जवान नियुक्त किए जाएंगे। संवेदनशील बूथों पर मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

Related Articles

Back to top button