देश

Bihar Election 2025: बिहार में कल होगा पहले चरण का मतदान, 18 जिलों की 121 सीटों पर होगी मतदान

 Bihar Election 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल यानी 6 नवंबर को होना है। इस चरण में बिहार के कुल 243 में से 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों पर 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता 1,314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है और मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।

 

आपको बता दें कि पहले चरण चुनाव में जिन 121 सीटों पर मतदान होना है। उनमें से एनडीए के 121 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि महागठबंधन के 126 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एनडीए की ओर से भाजपा के 48 उम्मीदवार जबकि जदयू के 57, लोजपा (रामविलास) के 14 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के दो प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला होना है।

 

Bihar Election 2025: पहले चरण में 18 जिलों की इन 121 सीटों पर होगा चुनाव

  • आलमनगर
  • बिहारीगंज
  • सिंहेश्वर
  • मधेपुरा
  • सोनबरसा
  • सहरसा
  • सिमरी बख्तियारपुर
  • महिषी
  • कुशेश्वरस्थान
  • गौरा बौराम
  • बेनीपुर
  • अलीनगर
  • दरभंगा ग्रामीण
  • दरभंगा
  • हायाघाट
  • बहादुरपुर
  • केवटी
  • जाले
  • गायघाट
  • औराई
  • मीनापुर
  • बोचहां
  • सकरा
  • कुढ़नी
  • मुजफ्फरपुर
  • कांटी
  • बरूराज
  • परू
  • साहेबगंज
  • बैकुंठपुर
  • बरौली
  • गोपालगंज
  • कुचायकोट
  • भोरे
  • हथुआ
  • सीवान
  • जीरादेई
  • दरौली
  • रघुनाथपुर
  • दरौंदा
  • बरहोरिया
  • गोरीकोठी
  • महाराजगंज
  • एकमा
  • मांझी
  • बनियापुर
  • तरैया
  • मढ़ौरा
  • छपरा
  • गड़खा
  • अमनौर
  • परसा
  • सोनपुर
  • हाजीपुर
  • लालगंज
  • वैशाली
  • महुआ
  • राजा पाकड़
  • राघोपुर
  • महनार
  • पातेपुर
  • कल्याणपुर
  • वारिसनगर
  • समस्तीपुर
  • उजियारपुर
  • मोरवा
  • सरायरंजन
  • मोहिउद्दीननगर
  • विभूतिपुर
  • रोसेरा
  • हसनपुर
  • चेहराकलां-बैरियापुर
  • बछवारा
  • तेघरा
  • मटिहानी
  • साहेबपुर कमाल
  • बेगूसराय
  • बखरी
  • अलौली
  • खगड़िया
  • बेलदौर
  • परबत्ता
  • तारापुर
  • मुंगेर
  • जमालपुर
  • सूर्यगढ़ा
  • लखीसराय
  • शेखपुरा
  • बरबीघा
  • अस्थावां
  • बिहार शरीफ
  • राजगीर
  • इस्लामपुर
  • हिलसा
  • नालंदा
  • हरनौत
  • मोकामा
  • बाढ़
  • बख्तियारपुर
  • दीघा
  • बांकीपुर
  • कुम्हरार
  • पटना साहिब
  • फतुहा
  • दानापुर
  • मनेर
  • फुलवारी
  • मसौढ़ी
  • पालीगंज
  • बिक्रम
  • संदेश
  • बड़हरा
  • आरा
  • अगिआंव
  • तरारी
  • जगदीशपुर
  • शाहपुर
  • ब्रह्मपुर
  • बक्सर
  • डुमरांव
  • राजपुर

पहले चरण की सियासी तस्वीर

Bihar Election 2025इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कई हाई प्रोफाइल मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। 25 सीटों पर भाजपा और राजद के बीच सीधी टक्कर है। तो वहीं 12 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई है। जबकि 34 सीटों पर जदयू और राजद आमने-सामने हैं। 11 सीटों पर जदयू बनाम कांग्रेस, 14 सीटों पर लोजपा (रा) मैदान में है, इनमें से 12 पर राजद से सीधा मुकाबला होगा।

Related Articles

Back to top button