छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Special Intensive Revision SIR: छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होगी SIR की प्रक्रिया.. 7 फरवरी को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

Special Intensive Revision SIR 12 राज्यों में आज से SIR यानी मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। इनमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश समेत 12 राज्य शामिल हैं। इस तरह 9 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव एसआईआर की शुरुआत करने जा रही है। राज्यों में यह प्रक्रिया अगले साल के 7 फरवरी 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। यह प्रक्रिया अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ समाप्त होगी। बता दें कि, जिन राज्यों में एसआईआर कराया जा रहा है, कुल 51 करोड़ मतदाता हैं।

 

क्या है पूरा कार्यक्रम?

छत्तीसगढ़ समेत देश के 12 राज्यों में आज से SIR की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत आज से 3 नवंबर तक एसआईआर संबंधी फॉर्म और डॉक्यूमेंट की प्रिंटिंग होगी। तो वहीं 3 नवम्बर तक किसी एक दिन सभी विधानसभाओं के बीएलओ को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक BLO न्यूमेशन फॉर्म लेकर एक-एक घर तक जाएंगे। एक महीने के दौरान BLO एक-एक घर में तीन-तीन बार जाएंगे। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद 9 दिसंबर से लेकर 9 जनवरी तक इस प्रकाशित मतदाता सूची पर दावा आपत्ति मंगाई जाएगी। 9 दिसंबर से 31 जनवरी तक दावा आपत्ति की सुनवाई होगी और 7 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो जाएगा।

 

 

वर्तमान में दो करोड़ 12 लाख 30 हजार मतदाता

Special Intensive Revision SIR: छत्तीसगढ़ में वर्तमान में दो करोड़ 12 लाख 30 हजार मतदाता हैं। 24 हजार 371 मतदान केंद्र हैं, तो वहीं 38 हजार 338 राजनीतिक पार्टियों के एजेंट और राज्य के 33 जिलों में 467 ARO और AERO है। SIR की प्रक्रिया पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने बताया पिछले SIR में 2003 में 1 करोड़ 32 लाख के लगभग मतदाता थे। SIR से पूर्व हमनें तैयारी कर ली थी, जिसके अनुसार 71% मतदाताओं के नाम वर्ष 2003 और 2025 की मतदाता सूची से मिलान हो चुका है। यह सब मिलान मैन्युअल थे। BLO जब घर घर जाएंगे तो 25% और वृद्धि होगी।

 

13 प्रकार के डॉक्यूमेंट दे सकते हैं लोग

उन्होंने कहा कि किसी मतदाता को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हर व्यक्ति को न्यूमेशन फॉर्म भरना अनिवार्य है। 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं होगा तो 13 प्रकार के डॉक्यूमेंट दे सकते हैं, उनका नाम जोड़ दिया जाएगा। यशवंत कुमार ने बताया कि आज कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमडल के साथ बैठक किए हैं। सभी ने SIR की प्रक्रिया पर सहमति जताई है।

 

एसआईआर प्रक्रिया एक अच्छा कदम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Special Intensive Revision SIR: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है एसआईआर प्रक्रिया एक अच्छा कदम है और हम चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हैं। संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने कहा मतदाता सूची का SIR होना जरूरी है। फर्जी मतदाता को रोकने में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा भूपेश बघेल बता पाएंगे कितने बांग्लादेशी/ पाकिस्तानी है। कांग्रेस सरकार में फर्जी नाम जुड़वाया गया था। कांग्रेस कोशिश करती है ऐसे लोगों को बचा सके।

 

 

SIR प्रक्रिया क्या है?

उत्तर: उ.1: SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण, मतदाता सूची की जांच और संशोधन की प्रक्रिया है।

 

SIR प्रक्रिया कब तक चलेगी?

उत्तर: उ.2: SIR प्रक्रिया 7 फरवरी 2026 तक चलेगी और अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।

 

: इस प्रक्रिया में कौन-कौन शामिल हैं?

Special Intensive Revision SIR3: यह प्रक्रिया छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित 12 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में शुरू हुई है।

Related Articles

Back to top button