Ayodhya Blast News: भीषण धमाका… तेज धमाके से मकान की छत उड़ गई, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत..

Ayodhya Blast News: अयोध्या के कलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में गुरुवार शाम जोरदार धमाके के बाद एक मकान ढह गया, जिससे पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में एक ही परिवार के पिता और उनके तीन बेटे शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस घर में धमाका हुआ, वहां अवैध रूप से पटाखों का स्टोरेज किया गया था। विस्फोट की आवाज करीब 500 मीटर दूर तक सुनाई दी।

Read more UPI Payment Update: अब कार और स्मार्टवॉच से भी कर पाएंगे UPI Payment… RBI ने किया ऐलान…
Ayodhya Blast Newsपुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। अभी भी अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना स्थल राम मंदिर से मात्र 25 किलोमीटर की दूरी पर है, जिससे सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। फिलहाल पूरे इलाके को खाली करवा कर जांच शुरू कर दी गई है।



