Assembly By Election 2025: बिहार समेत देश के 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा; जानें सभी सीट की डिटेल – RGH NEWS
अन्य खबरदेश

Assembly By Election 2025: बिहार समेत देश के 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा; जानें सभी सीट की डिटेल

Assembly By Election 2025 बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बिहार में दो चरणों के तहत मतदान होना है, जिसके बाद चुनाव के नतीजे भी सामने आएंगे। इसके अलावा देश के सात राज्यों में उपचुनाव की घोषणा भी कर दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी होने वाले उपचुनाव के बारे में जानकारी दी।

 

Read more Cg News Today: सीएसआर फंड से जशपुर को 61 करोड़ रूपए मिला पहली बार : अस्पताल और तीरंदाजी केंद्र और स्कूल भवनों का होगा निर्माण

 

 

Assembly By Election 2025मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार चुनाव की घोषणा की। बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान में कई सीटों पर उपचुनाव की घोषणा भी की गई है। इन सात राज्यों की आठ सीटों पर उपचुनाव 11 नवंबर को होंगा। वहीं उपचुनाव के बाद सभी सीटों पर मतगणना एक साथ 14 नवंबर को होगी। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में दो सीटों पर जबकि अन्य छह राज्यों में एक-एक सीट पर उपचुनाव होगा।

 

किस सीट पर कब है मतदान

इवेंट जम्मू-कश्मीर और ओडिशा की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव  झारखंड, मिजोरम, पंजाब और तेलंगाना की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव राजस्थान की विधानसभा सीट पर उपचुनाव
राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख 13.10.2025 13.10.2025 13.10.2025
नामांकन करने की अंतिम तिथि 20.10.2025 21.10.2025 21.10.2025
नामांकन की जांच की तिथि 22.10.2025 22.10.2025 23.10.2025
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 24.10.2025 24.10.2025 27.10.2025
मतदान की तिथि 11.11.2025 11.11.2025 11.11.2025
रिजल्ट 14.11.2025 14.11.2025 14.11.2025

 

Related Articles

Back to top button