देश

Kedarnath Closing Date Announced : बंद होने जा रहे हैं बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट, चारों धाम के लिए तय हुईं तारीखें

Kedarnath Closing Date Announced :   यदि आप भी केदारनाथ, बदरीनाथ या अन्य चार धाम जाने का बना रहे है प्लान तो अब आपके पास कुछ ही समय रह गया है। क्योंकि अब उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ, बदरीनाथ, यमनोत्री और गंगोत्री के कपाट बंद करने के लिए मंदिर समिति ने तारीखें तय कर ली हैं। शुभ मुहुर्त में विधि विधान के साथ चारों धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद 6 महीने बाद कपाट फिर खोले जाएंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार तिथि तय की जाती है और हर साल अक्षय तृतीया के शुभ दिन के आसपास ही कपाट खोले जाते हैं।

Read More: Chhatisgarh Samachar: नौसेना के नए पोतों का नामकरण होगा छत्तीसगढ़ की नदियों के नाम पर, प्रदेश में सेना भर्ती रैली का प्रस्ताव

द्वितीय केदार और तुंगनाथ का समय

द्वितीय केदार कहे जाने वाले मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बंद होने कि तिथि निर्धारित हो गयी है।

*18 नवंबर को ब्रह्म मुहुर्त में इनके कपाट बंद हो जाएंगे।

*तुंगनाथ मंदिर के कपाट 6 नवंबर को सुबह 11:30 बजे होंगे।

*इसके अलावा 17 अक्टूबर को सुबह 5 बजे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद होंगे।

Read More: Current News in CG: छत्तीसगढ़ में होगी स्पेशल एजुकेटर पदों पर भर्ती, कल से भरे जायेंगे फॉर्म..देखे कौन होंगे पात्र

शीतकाल के लिए इन तारीखों में बंद होंगे चार धाम के कपाट

* चार धाम में सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्टूबर को बंद होंगे।

* इसके बाद 23 अक्टूबर को यमनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे।

* 23 अक्टूबर को ही केदारनाथ धाम के भी कपाट बंद होंगे।

*सबसे अंत में बदरीनाध धाम के कपाट 25 नवंबर को बंद होंगे।

Related Articles

Back to top button