*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना की रफ्तार दिखी धीमी…..मौत और मरीज के आंकड़ों में आई कमी….इतने लोगों की हुई, देखें जिलेवार आंकड़ा*

RGHNEWS रायपुर छत्तीसगढ़ में आज रविवार का दिन कोरोना के लिहाज से राहत भरा रहा। प्रदेश में आज 11825 नये मरीज मिले, जबकि उसकी तुलना में 12168 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए।
प्रदेश में अभी कुल एक्टिव केस 1 लाख 20 हज़ार है। वही आज 154 लोगों की मौत भी हुई है। छत्तीसगढ़ में आज सर्वाधिक मरीज बिलासपुर में सामने आए। बिलासपुर में 1086 नये मरीज मिले, जबकि रायपुर में 1011 नए केस मिले। कोरबा में 900 और जांजगीर में 955 के अलावे दुर्ग में 794, रायगढ़ में 825 नए मरीज मिले हैं।
देखें जिलेवार आंकड़े-

इन जिलों में कोरोना ज्यादा केस
आज रायपुर में 1011 कोरोना केस सामने आए है. दुर्ग में 794, राजनांदगांव में 527, बिलासपुर में 1086, कोरबा में 900, बेमेतरा में 139, कवर्धा में 198, धमतरी में 202, बालौदाबाजार में 596, महासमुंद में 505, गरियाबंद में 364, सरगुजा में 479, रायगढ़ में 825, जशपुर में 512, जांजगीर में 955 कोरोना मरीज मिले हैं.
कई जिलों में कोरोना से अधिक मौतें
रायपुर में कोरोना वायरस से 32 लोगों की मौत हुई है. बिलासपुर में 22, दुर्ग में 3, राजनांदगांव में 7, बालोद में 5, धमतरी में 10, कोरबा में 13, रायगढ़ में 16, कांकेर में 6, जांजगीर में 4 मरीज की कोरोना से मौत हुई है. प्रदेश में मौतों का कहर जारी है.



