*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: कही प्रदेश में 10 मई तक तो कही 17 मई तक किया गया लॉकडाउन का ऐलान...कोरोना हो रहा है बेकाबू...* – RGH NEWS
देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: कही प्रदेश में 10 मई तक तो कही 17 मई तक किया गया लॉकडाउन का ऐलान…कोरोना हो रहा है बेकाबू…*

देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। हालात दिन ब दिन काबू से बाहर होते नजर आ रही है। तेजी से बढ़ती मरीजों की संख्या के चलते अस्पतालों की व्यवस्था बिगड़ गई है। मरीजों को बेड और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। हालात पर नियंत्रण करने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि गोवा में 10 मई तक टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार गोवा सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए 3 मई सुबह 6 बजे से लेकर 10 मई की सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लगा दिया है।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए राजधानी भोपाल में भी 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है, कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आदेश जारी कर दिया है। इसके पहले आज खरगोन जिले में भी 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है।इधर खरगोन जिले में भी 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है, कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए मरीजों और मौत के आंकड़ों का नया रिकॉर्ड बन रहा है। हालात पर काबू पाने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है। इधर छिंदवाड़ा जिला प्रशासन ने जिले में कोरोना कर्फ्यू 17 मई तक बढ़ा दिया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button