Bulandshahr Accident: भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 की लोगों की दर्दनाक मौत

Bulandshahr Accident बुलंदशहर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 43 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक कासगंज से जाहरबीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए गोगामेड़ी राजस्थान जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे ये हादसा हुआ। मृतकों में एक बच्चा और दो महिलाएं भी शामिल हैं, सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रक धान की भूसी लादकर जा रहा था और अनियंत्रित हो गया था।
हादसे के बाद डीएम-एसएसपी समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना देर रात 02.10 बजे की है। पुलिस ने बताया कि थाना अरनिया क्षेत्रान्तर्गत अरनिया बाईपास (बुलन्दशहर-अलीगढ़ बोर्डर) पर एक्सीडेन्ट होने की सूचना प्राप्त हुई।
Bulandshahr Accidentमृतकों के नाम पता-
01.ईयू बाबू (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज (ट्रैक्टर चालक)
02.रामबेटी पत्नी सोरन सिंह(उम्र-65 वर्ष,महिला) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
03. चांदनी पुत्री कालीचरण(उम्र-12 वर्ष,महिला) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
04.घनीराम (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
05. मोक्षी(उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
06.शिवांश पुत्र अजय (उम्र-06 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
07.योगेश पुत्र रामप्रकाश(उम्र-50 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
08. विनोद पुत्र स सोरन सिंह(उम्र-45 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज