Chhattisgarh Latest news: बेटा बना हैवान.. जमीन विवाद के कारण अपने पिता और बुआ की सब्बल से की हत्या….

Chhattisgarh Latest news जिले में दोहरे हत्याकांड के एक मामले ने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक दरिंदे बेटे ने अपने पिता और उसकी बहन यानी खुद की बुआ पर सब्बल से जानलेवा वार कर दिया। इस हमले में दोनों की मौत हो गई है। पूरी घटना पिपरिया थाना के इंदौरी गाँव का है। इस डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद आरोपी रामकुमार ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
जानकारी के मुताबिक़ आरोपी का अपने परिवार के साथ लम्बे वक़्त से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और फिर गुस्साए रामकुमार ने अपने पिता और बुआ को मौत के घाट उतार दिया। फ़िलहाल दोनों के शव को बरामद कर लिया गया है। मामले की गहराई से छानबीन और जाँच की जा रही है।
हत्या की यह घटना कहां हुई है?
यह घटना छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के इंदौरी गांव में हुई है।
आरोपी ने हत्या क्यों की?
आरोपी रामकुमार का अपने पिता और बुआ से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी ने क्या किया?
Chhattisgarh Latest newsहत्या के बाद आरोपी रामकुमार ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



