बिजनेस

Stock market News: शेयर बाजार में हाहाकार ! लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट

Stock market News शेयर बाजार में आज यानी 8 अगस्त को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 500 अंक गिरकर 80,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है। ये 24,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 7 में तेजी और 23 में गिरावट है। बैंकिंग और IT शेयर में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं FMCG और ऑटो शेयर्स में तेजी है।

Share market
Share market

एशियाई बाजारों में गिरावट

 

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 909 अंक (2.22%) चढ़कर 41,968 पर और कोरिया का कोस्पी 13 अंक नीचे 3,214 पर कारोबार कर रहा है।

हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 164 अंक (0.65%) गिरकर 24,916 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 2 अंक की मामूली तेजी के साथ 3,642 पर कारोबार कर रहा है।

7 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 224 अंक गिरकर 43,968 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 73 अंक चढ़कर 21,242 पर और S&P 500 6,340 पर फ्लैट बंद हुआ।

आज 2 IPO में अप्लाई करने का दूसरा दिन

 

JSW सीमेंट और ऑल टाइम प्लास्टिक्स लिमिटेड का IPO कल से ओपन हो गए हैं। JSW सीमेंट इस IPO 3,600 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। JSW सीमेंट IPO का प्राइस बैंड 139 से 147 रुपए है। ऑल टाइम प्लास्टिक्स लिमिटेड इस IPO 400 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। ऑल टाइम प्लास्टिक्स लिमिटेड IPO का प्राइस बैंड 260 से 275 रुपए है।

Related Articles

Back to top button