देश

Chamba Accident: बड़ा हादसा; गहरी खाई में कार गिर ने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत…

Chamba Accident हिमाचल प्रदेश के चंबा में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। जिले के चुराह में एक कार गहरी खाईं में गिर गई। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कार जहां गिरी वह खाईं 500 मीटर गहरी थी।

चलती हुई कार पर गिरी बड़ी चट्टान

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात लगभग 9:20 पर एक स्विफ्ट गाड़ी नंबर HP 44 4246 जो कि भजराडू से श्रीगर गांव जा रही थी। साउया पथरी पर चलती गाड़ी में पहाड़ से बहुत बड़ी चट्टान गिर गई। इससे कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर नीचे खाईं में गिर गई। कार में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि 7 अगस्त की रात लगभग 9:20 पर एक स्विफ्ट गाड़ी नंबर HP 44 4246 जो की भजराडू से श्रीगर गांव जा रही थी। साउया पथरी पर चलती गाड़ी में पहाड़ से बहुत बड़ी चट्टानें गिरने से एक्सीडेंट हो गया और गाड़ी 500 मीटर नीचे खाई में गिर गई। गाड़ी में छह व्यक्ति सवार थे, सभी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

 

एक ही परिवार के रहने वाले थे सभी मृतक

 

सलुनी के डीएसपी रंजन शर्मा ने इस एक्सीडेंट की पुष्टि की है और कहा कि रात को पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों के सहयोग से मृत लोगों को निकाला गया। उन्होंने बताया कि कार में सवार सभी लोगों की मौत हुई है। यह सारे व्यक्ति जिला चंबा के चुराह उपमंडल के रहने वाले थे। उन्होंने बताया इस दुर्घटना में कोई मानवीय भूल नहीं थी। डीएसपी ने कहा कि मृतकों के शव का पोस्टमार्टम सिविल हॉस्पिटल तीसा में करवाया जाएगा।

 

Read more अब उत्तर प्रदेश में बनेंगी 3 नई ‘प्राइवेट यूनिवर्सिटी’, प्राइवेट यूनिवर्सिटी के नाम और जगह का भी ऐलान कर दिया गया है।

 

Chamba Accidentडीएसपी रंजन शर्मा ने यह भी बताया कि इस दुर्घटना के शिकार सभी लोग एक ही परिवार के थे। मृतकों की पहचान राजेश कुमार, हंसो , आरती, दीपक, राकेश और ड्राइवर हेम पाल के रुप में की गई है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button