Trump Tariff News: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया, अब कई सेकेंडरी सैंक्शन लगाने की दी धमकी! – RGH NEWS
बिजनेस

Trump Tariff News: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया, अब कई सेकेंडरी सैंक्शन लगाने की दी धमकी!

Trump Tariff News अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को रूस से तेल खरीद जारी रखने पर भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। इसके साथ ही, भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में लगने वाला टैरिफ अब बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है। इस कदम से कपड़ा, समुद्री उत्पाद और चमड़ा निर्यात जैसे क्षेत्रों पर बुरा असर पड़ने की आशंका है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने कहा कि ये कदम ”अनुचित और अविवेकपूर्ण” हैं। इतना ही नहीं, ट्रंप ने बुधवार को भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बाद कहा कि वे कई सेकेंडरी सैंक्शन भी लगाएंगे।

 

भारतीय वस्तुओं पर अब 50 प्रतिशत टैरिफ वसूलेगा अमेरिका

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का फैसला किया है। साथ ही, भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। ट्रंप ने पिछले हफ्ते ही भारत 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि रूस के साथ व्यापार करने के लिए भारत पर अलग से जुर्माना लगाया जाएगा। जिसके बाद उन्होंने बुधवार को भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी। इस आदेश के बाद कुछ रियायत प्राप्त वस्तुओं को छोड़कर भारतीय वस्तुओं पर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो जाएगा।

 

Read more यशस्वी 4.0″ में 5,000 से अधिक महिलाओं को शिक्षा व कौशल विकास में सहयोग करेगा जिन्दल फाउंडेशन

 

 

भारत पर कई सारे द्वितीयक प्रतिबंध लगाएंगे ट्रंप

Trump Tariff Newsभारत और रूस के बीच जारी तेल और सैन्य व्यापार से ट्रंप झल्लाए हुए हैं और अपनी ताकतों का गलत इस्तेमाल करते हुए भारत को दबाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, भारत ने भी साफ कर दिया है कि वो ट्रंप के फैसलों के आगे नहीं झुकेगा। डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बाद कहा, ”आपको कई सेकेंडरी सैंक्शन देखने को मिलेंगे।” इसका सीधा मतलब ये हुआ कि ट्रंप भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद भी पूरी तरह से खुश नहीं हैं और वे अब भारत पर कई सारे सेकेंडरी सैंक्शन भी लगाने की तैयारी कर रहे हैं। सेकेंडरी सैंक्शन, एक आर्थिक प्रतिबंध होता है जो किसी ऐसे देश पर लगाया जाता है (भारत) जो किसी ऐसे देश (रूस) के साथ व्यापार करता है जिस पर पहले से ही प्राइमरी सैंक्शन लगाए गए हों।

Related Articles

Back to top button