अन्य खबरदेश

Amritsar News: अब भी ड्रोन भेज रहा है पाकिस्तान; BSF ने मार गिराए 6 ड्रोन; हथियारों का जखीरा किया बरामद

Amritsar News पंजाब के भारत-पाक सीमा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल ने एक बार फिर पाकिस्तान प्रायोजित ड्रोन तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।

 

बीएसएफ के सतर्क जवानों ने बुधवार रात एवं वीरवार प्रात: छह पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए और भारी मात्रा में हथियारों व हेरोइन की बरामदगी की है। यह कार्रवाई अमृतसर और तरनतारन जिलों में विभिन्न घटनाओं के दौरान की गई।

 

बुधवार की रात अमृतसर जिले के मोडे गांव के पास बीएसएफ जवानों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रोन को समय रहते तकनीकी उपायों की मदद से कर गिरा दिया। इन ड्रोन के जरिए चार पैकेट्स में तीन पिस्तौल, तीन मैगजीन और लगभग एक किलो सत्तर ग्राम हेरोइन बरामद कर ली। बल के जवानों ने सारा सामान जब्त कर लिया है।

 

 

 

दरअसल, बीएसएफ को इंटेलिजेंस विंग से मिली सूचना मिली थी कि तरनतारन जिले के डल गांव में धान के खेत में कुछ आपत्तिजनक वस्तु है। बल व पुलिस के जवानों ने खेत में पड़ी पिस्तौल की ऊपरी स्लाइड और एक मैगजीन बरामद की है।

 

 

Read more Bank Charges New Rule: पासबुक अपडेट से लेकर कैश विड्रॉल तक, बैंकों की इन छोटी सुविधाओं पर भी ग्राहकों से ले रहा इतना चार्ज

 

Amritsar News इलाका लंबे समय से पाकिस्तान प्रायोजित ड्रोन गतिविधियों के निशाने पर रहा है। इसी प्रकार वीरवार तड़के बीएसएफ की तकनीकी टीम ने अटारी गांव के पास एक और ड्रोन को गिरा दिया। सर्च आपरेशन के दौरान खेतों में से एक पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद की गईं। पुलिस ने उक्त दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिय है।

 

Related Articles

Back to top button